पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/former-pm-manmohan-singh-passes-away/

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरूवार को निधन हो गया। उन्होंने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। दरअसल, उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया था। वह आपातकालीन विभाग में भर्ती थे। उनकी मौत पर राजनीतिक हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी रात करीब पौने 10 बजे उनकी हालत जानने पहुंची थी। मनमोहन सिंह के निधन की खबर के बाद कांग्रेस ने कर्नाटक के बेलगावी में होने वाली अपनी रैली रद्द कर दी है।

मनमोहन के जाने से देश में शोक

डॉ मनमोहन सिंह ने साल 2004 से 2014 के बीच 10 साल तक प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए देश की बागडोर संभाली। वे कुल 33 साल तक देश के उच्च सदन के सदस्य रहे और इस साल अप्रैल में राज्यसभा से सेवानिवृत हुए थे। वे 1998 से 2004 तक राज्यसभा में विपक्ष के नेता भी रहे। सिंह ने जून 1991 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली सरकार में वित्त मंत्री के रूप में शपथ ली थी और इसके चार महीने बाद उन्होंने पहली बार राज्यसभा में प्रवेश किया था। तब से वे लगातार इस सदन का हिस्सा बने रहे। इस दौरान उन्होंने उच्च सदन में पांच कार्यकालों तक असम का प्रतिनिधित्व किया और इसके बाद साल 2019 में राजस्थान चले गए।

अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने सिर्फ एक बार साल 1999 में दक्षिणी दिल्ली सीट से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का जन्म अविभाजित भारत के पंजाब प्रान्त के एक गांव में 26 सितम्बर 1932 को हुआ था। डॉ. सिंह ने वर्ष 1948 में पंजाब विश्वविद्यालय से मेट्रिक की शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने अपनी आगे की शिक्षा ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय से प्राप्त की। 1957 में उन्होंने अर्थशास्त्र में प्रथम श्रेणी से ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद 1962 में उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के फिल्ड कॉलेज से अर्थशास्त्र में डी. फिल किया।

डॉ. सिंह को मिले प्रमुख सम्मान
भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण (1987), भारतीय विज्ञान कांग्रेस का जवाहरलाल नेहरू जन्म शताब्दी पुरस्कार (1995), वर्ष के वित्त मंत्री के लिए एशिया मनी अवार्ड, (1993 और 1994), वर्ष के वित्त मंत्री के लिए यूरो मनी अवार्ड (1993), कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (1956) का एडम स्मिथ पुरस्कार, कैम्ब्रिज के सेंट जॉन्स कॉलेज में विशिष्ट प्रदर्शन के लिए राइट पुरस्कार (1955)I

- Advertisement -
Ad imageAd image

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे

Bengaluru: ज्योतिषी की ‘शादी टूटने’ की भविष्यवाणी से सहमी महिला इंजीनियर, फंदे से लटककर दी जान

Bengaluru कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बगलागुंटे इलाके में शुक्रवार को एक

Basti : सिरफिरे आशिक का खूनी तांडव, घर में सो रही 12वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या

Basti  बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव में

Flag March for Holi Security: होली पर्व पर कांकेर-भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Flag March for Holi Security: शांति और कानून व्यवस्था के लिए संवेदनशील

Chandra Grahan 2026: आज के दिन की विशेष जानकारी और सावधानियाँ

Chandra Grahan 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, 03 मार्च 2026 को होलिका

Jaipur: CM भजनलाल शर्मा के निवास पर हुआ होलिका दहन, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना

Report by: Suman Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के बाद

Rohtas में होलिका दहन उत्सव धूमधाम से संपन्न, प्रशासन रहा सतर्क

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: रोहतास जिले में होली पर्व की पूर्व

Gorakhpur में सीएम योगी का गोशाला दौरा, गौसेवा पर दिया जोर

Report by: Arun kumar Gorakhpur : भारतीय सभ्यता और सनातन संस्कृति में

Emergency Services During Holi: होली पर अंबेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा

Emergency Services During Holi: संवेदनशील इलाकों में ड्रोन निगरानी, 100 से अधिक

Robbery Case Solved: 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा

Robbery Case Solved: युवक का गला दबाकर हत्या का प्रयास, सोने का

Holika Dahan Celebration: कोडेनार में श्रद्धा और परंपरा के साथ संपन्न हुआ होलिका दहन

Holika Dahan Celebration: फाग गीतों और विधि-विधान के साथ निभाई गई परंपरा

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10बड़ी खबरें.. CG: 1. 100 साल पुरानी होली

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरेैं... MP: 1. होली पर बस

Horoscope: 03-03-26

Horoscope: जानें कैसा रहेगा राशि के अनुसार आज का दिन Horoscope: मेष

holi spl hasya hathauda : होली का हुड़दंग, हुलिया और गुझिया…!

by: vijay nandan भैया, होली हमारे देश का ऐसा महान त्योहार है,