Isa Ahmad
Illegal Sand Mining: महानदी से मशीनों के जरिए धड़ल्ले से रेत उत्खनन
Illegal Sand Mining: कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक स्थित बासनवाही महानदी रेत खदान से चिंताजनक तस्वीरें सामने आई हैं। यहां मजदूरों की बजाय चेन माउंटेन मशीनों के जरिए धड़ल्ले से रेत की खुदाई की जा रही है। नियमानुसार किसी भी रेत खदान में मशीनों से खनन की अनुमति नहीं है, इसके बावजूद खुलेआम मशीनों का उपयोग किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि खनिज विभाग के अधिकारियों की शह पर यह अवैध खनन जारी है। दिन-रात सैकड़ों हाईवा ट्रकों के जरिए रेत का परिवहन किया जा रहा है, जिससे महानदी का अस्तित्व खतरे में पड़ता नजर आ रहा है।
Illegal Sand Mining: प्रशासन मौन, ग्रामीणों में आक्रोश
Illegal Sand Mining: ग्रामीणों का कहना है कि नदियों से बेतरतीब रेत उत्खनन के कारण पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ रहा है, लेकिन संबंधित विभाग कार्रवाई करने के बजाय मूकदर्शक बना हुआ है। कई बार शिकायत और मांग के बावजूद प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।
READ ALSO: Munger पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध मिनीगन फैक्टरी ध्वस्त, एक आरोपी गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि बासनवाही रेत खदान में बिना परमिट के रेत की चोरी भी की जा रही है। कहीं न कहीं इस पूरे मामले में विभागीय अधिकारियों और स्थानीय नेताओं के संरक्षण की आशंका जताई जा रही है।





