Arijit Singh Concert: रिटायरमेंट के बाद स्टेज पर लौटी अरिजीत की आवाज, अनुष्का के साथ किया ड्यूएट परफॉर्मेंस

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Arijit Singh Concert

Edit by: Priyanshi Soni

Arijit Singh Concert: प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की घोषणा कर फैंस को मायूस करने वाले अरिजीत सिंह ने महज कुछ दिनों बाद ही मंच पर धमाकेदार वापसी कर ली है। रविवार रात उन्होंने कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में लाइव परफॉर्म किया, जिसे देखकर उनके प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

Arijit Singh Concert: अनुष्का शंकर के ‘चैप्टर्स टूर 2026’ में खास परफॉर्मेंस

अरिजीत सिंह ने सितार वादक अनुष्का शंकर के ‘चैप्टर्स टूर 2026’ में गेस्ट परफॉर्मर के रूप में हिस्सा लिया। जैसे ही अनुष्का ने उन्हें मंच पर बुलाया, पूरा ऑडिटोरियम तालियों से गूंज उठा। स्टेज पर आते ही अरिजीत ने मुस्कुराते हुए दर्शकों से कहा, “मैं बहुत नर्वस हूं, मुझे बुलाने के लिए धन्यवाद।” इस इवेंट के वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Arijit Singh Concert: ‘माया भोरा राती’ ने बांधा समां

Arijit Singh Concert

अनुष्का शंकर और तबला वादक बिक्रम घोष के साथ मिलकर अरिजीत ने प्रसिद्ध बांग्ला रचना ‘माया भोरा राती’ प्रस्तुत की। यह गीत मूल रूप से लक्ष्मी शंकर ने गाया था और इसका संगीत पंडित रवि शंकर ने तैयार किया था। अरिजीत की भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Arijit Singh Concert: अनुष्का के साथ ड्यूएट परफॉर्मेंस

इसके बाद अरिजीत ने अनुष्का शंकर के साथ मिलकर ‘ट्रेसेस ऑफ यू’ का ड्यूएट वर्जन गाया, जो मूल रूप से अनुष्का और नोरा जोन्स की रचना है। करीब 20 मिनट तक चली इस लाइव परफॉर्मेंस को दर्शकों ने खूब सराहा।

Arijit Singh Concert: अनुष्का के घर नई धुन पर काम

शो के बाद अरिजीत ने खुलासा किया कि हाल ही में वह अनुष्का शंकर के घर गए थे, जहां दोनों ने साथ मिलकर एक नई धुन पर काम किया। इस बात से फैंस में उत्साह बढ़ गया है और उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों जल्द ही किसी नए प्रोजेक्ट में साथ नजर आ सकते हैं।

Arijit Singh Concert: 27 जनवरी को किया था संन्यास का ऐलान

गौरतलब है कि अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि वह लंबे समय से इस फैसले पर विचार कर रहे थे। उनके इस ऐलान से जहां कुछ फैंस निराश हुए, वहीं कई लोगों ने उनके निर्णय का सम्मान भी किया।

Read also: Viral Photo: एक फ्रेम में तीन सितारे – किंग-धुरंधर और रॉकेट रिंकू, इंटरनेट पर मचा तहलका

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास और शुभ फल

Smart Hospital Award : एनएमडीसी परियोजना चिकित्सालय को मिला “स्मार्ट हॉस्पिटल ऑफ द ईयर” पुरस्कार

Smart Hospital Award : किरंदुल परियोजना चिकित्सालय को राष्ट्रीय स्तर पर मिली

Illegal Liquor : मुंगेली में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार

Illegal Liquor : थाना जरहागांव पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई

Bhopal: जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां, देखें वायरल Video

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की

Giridih में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, जंगल से 6 आरोपी गिरफ्तार

Report by: Vivek Gupta Giridih जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए

प्रतीक यादव के निधन पर CM Yogi ने जताया शोक

Report by: Vandana Rawat CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य महिला