,

उत्तर भारत में सर्दी का तांडव,मैदानी इलाकों में भी अब शुरू होगी असली सर्दी!

- Advertisement -
Ad imageAd image

क्या कश्मीर, क्या हिमाचल और क्या उत्तरखंड… हर जगह बर्फ ही बर्फ। मनाली में बर्फबारी से जाम लगा है। शिमला अपनी रंगीनियत में आ रहा है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री धाम भी बंद है। वहां भी बर्फ पड़ चुकी है। शिमला तो पूरे शबाब पर है। बर्फ की चादरों में लिपटता जा रहा है। सैलानियों को यहां काफी मजा आ रहा है। इस समय बर्फबारी की वजह से शिमला विंटर वंडरलैंड बन चुका है। सडक़ों पर बर्फ ही बर्फ जमा हो रही है। मौसम विभाग की माने तो अगले तीन-चार दिनों तक उत्तर-पश्चिम से आने वाली बर्फीली हवाओं की वजह से उत्तरी भारत में बर्फबारी, बारिश और शीतलहर की संभावना है। इससे पूरे देश में ठंड बढ़ रही है।

कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड हर जगह बर्फ ही बर्फ!

मनाली, कुल्लू, रोहतांग और कई अन्य इलाकों में हुई भारी बर्फबारी ने संकट को तो बढ़ा दिया लेकिन पर्यटकों की भीड़ बढ़ गई है। अटल टनल पर करीब 1000 गाडिय़ां फंसी।जिन्हें हटाने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। कश्मीर में -25 डिग्री पर पहुंचा तापमान जम्मू-कश्मीर में कई जिलों में तापमान माइनस में चल रहा है। यहां के जोजिला में तापमान सबसे कम -25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं श्रीनगर में पारा -3.6 डिग्री, पहलगाम में -5.0 डिग्री, गुलमर्ग में -4.8 डिग्री, सोनमर्ग में -5.1 डिग्री, जोजिला में -25.0 डिग्री, अनंतनाग में -6.1 डिग्री, शोपियां में -7.3 डिग्री, लेह में -9.2 डिग्री, कारगिल में -9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हिमाचल प्रदेश में 3 नेशनल और 174 स्टेट हाईवे बंद हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के चलते पिछले 24 घंटे में 174 स्टेट और 3 नेशनल हाईवे बंद किए गए हैं। आपदा सूचना विभाग ने जिले के अनुसार रिपोर्ट जारी की है। वहीं, सैलानियों के लिए भी एडवाइजऱी जारी की गई है। बिजली और पानी का भी कुछ जिलों के डिवीजनल एरिया कनेक्शन काटा गया है। जबकि 6 जिलों में 683 जगह बिजली बाधित है। बदले मौसम और बर्फबारी के कारण जन सेवाएं बाधित है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. उज्जैन के मंदिर में

Handloom Day पर PM Modi की अपील, कहा- स्वदेशी और हथकरघा अपनाएं; सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो

PM Modi: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में 2 दिन

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. उज्जैन के मंदिर में

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 7 अगस्त 2026, शुक्रवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए

Trump के हेलीकॉप्टर के बेहद करीब पहुंचा पैसेंजर विमान, वॉशिंगटन में मचा हड़कंप; जांच शुरू

Trump: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक हेलीकॉप्टर