Weather Forecast MP: कटनी, शहडोल-उमरिया प्रदेश में सबसे ठंडे; करौंदी में पारा 3.5 डिग्री

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Weather Forecast MP

Weather Forecast MP: मध्य प्रदेश में एक बार फिर सर्दी का असर तेज हो गया है। करीब 15 दिन बाद रात का तापमान फिर 4 डिग्री से नीचे चला गया है। प्रदेश में कटनी, शहडोल और उमरिया सबसे ठंडे जिले बने हुए हैं। कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 13 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, बीती तीन रातों से ठंड का असर लगातार बढ़ा है। शुक्रवार-शनिवार की रात भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं जबलपुर में 10.8 डिग्री और उज्जैन में 13 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ।

Weather Forecast MP: कहां कितना रहा तापमान (न्यूनतम)

Weather Forecast MP
  • करौंदी (कटनी) – 3.5°C
  • कल्याणपुर (शहडोल) – 4.9°C
  • उमरिया – 7.0°C
  • रीवा, खजुराहो – 7.4°C
  • मंडला – 7.9°C
  • नौगांव – 8.8°C
  • सतना – 8.9°C
  • राजगढ़, शिवपुरी – 9.0°C
  • पचमढ़ी – 9.4°C
  • दमोह, मलाजखंड – 9.8°C

अगले दो दिन कड़ाके की ठंड, फिर तापमान बढ़ेगा

मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों तक ठंड का असर बना रहेगा। इसके बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। फिलहाल ग्वालियर, चंबल, सागर, जबलपुर और शहडोल संभाग में ठंड सबसे ज्यादा महसूस की जा रही है।

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में भी तापमान 13 डिग्री से नीचे बना हुआ है और 8-9 फरवरी को भी ठंड का असर जारी रहेगा।

कोहरा और बारिश की स्थिति

रविवार सुबह ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में हल्का कोहरा देखा गया, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। दिन में तेज धूप रहेगी, लेकिन भोपाल, सीहोर, गुना, ग्वालियर, भिंड और मुरैना सहित कई जिलों में ठंडी हवाएं चलेंगी। देर रात और सुबह के समय ठंड ज्यादा महसूस होगी।

Weather Forecast MP: अगले दो दिन का मौसम

  • 9 फरवरी: हल्का कोहरा संभव, बारिश का अलर्ट नहीं, ठंड बनी रहेगी।
  • 10 फरवरी: कई जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा, बारिश की संभावना नहीं।

Weather Forecast MP: नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा

9 फरवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है, जिसका असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार 12 फरवरी से मावठा (हल्की बारिश) गिरने की संभावना है, लेकिन अगले 5 दिनों तक प्रदेश में बारिश या ओले गिरने का अनुमान नहीं है।

Deoghar: जंगल में मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग की आशंका

Report by: Imtiaz Ansari Deoghar: झारखण्ड के देवघर जिले के बुढ़ई थाना

Chaitra Navratri celebrations: महागौरी की पूजा कर CM योगी ने किया हवन, लोकमंगल की प्रार्थना की

Chaitra Navratri celebrations: चैत्र (वासंतिक) नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मुख्यमंत्री एवं

Under-20 Football Championship: नारायणपुर बना चैंपियन, इंटर जिला फुटबॉल में दंतेवाड़ा को 4-1 से हराया

Under-20 Football Championship: छत्तीसगढ़ में फुटबॉल का रोमांच चरम पर देखने को

IDF soldier shortage: गाजा युद्ध के बीच इजरायल सेना में संकट, जनरल एयाल जमीर ने दी चेतावनी

IDF soldier shortage: इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट

CG: Top 10

CG: 1. गर्मी से राहत के आसारछत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में आज

MP: Top 10

MP: 1. रामनवमी पर प्रदेश में बड़े आयोजनभोपाल में 2500 भंडारे हुए,

Chhindwara में पिकअप वाहन से टक्कर के बाद बस पलटी, 10 की मौत की खबर, 30 से ज्यादा घायल

Chhindwara bus accident : सिमरिया मंदिर के पास बड़ा हादसा मध्यप्रदेश के

Petrol Diesel : अफवाहों पर रोक के लिए SOP जारी, फेक न्यूज फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Petrol Diesel : अफवाहों से बढ़ी चिंता, प्रशासन अलर्ट जिले में पेट्रोल

Dhanwal suspension : श्री धनवाल की याचिका पर जबलपुर उच्च न्यायालय ने नहीं दिया स्थगन

Dhanwal suspension : अपेक्स बैंक द्वारा दिनांक 22-3-26 को आदेश क्रमांक मप्रमु/13/केडर/प्रसं/2979

RAIPUR : आबकारी ठेकों और महादेव सट्टा मामले पर डिप्टी CM अरुण साव का कांग्रेस पर पलटवार

RAIPUR : आबकारी विभाग ठेका विवाद पर पलटवार रायपुर में आबकारी विभाग