,

Kalanaur में रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव, पहचान अब भी अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

- Advertisement -
Ad imageAd image
Kalanaur

Report by: Rajeev Mehta, Edit by: Priyanshi Soni

Kalanaur: यमुनानगर जिले के कलानौर क्षेत्र के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिला है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आया, जिससे उसका शरीर कई हिस्सों में कट गया। सूचना मिलते ही जीआरपी थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।

Kalanaur: मृतक की जेब से मिले तीन रेलवे टिकट

पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर मृतक की पेंट की जेब से तीन रेलवे टिकट बरामद हुए, जो यमुनानगर से अंबाला, अंबाला से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से वापस यमुनानगर के थे। जीआरपी जांच अधिकारी एएसआई राजेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच प्रतीत होती है। टिकटों के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि वह यमुनानगर शहर से जुड़ा हो सकता है।

Kalanaur: पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाले, अभी तक सुराग नहीं

Kalanaur

एएसआई राजेंद्र कुमार ने बताया कि शव की हालत इतनी खराब थी कि पहचान कर पाना बेहद मुश्किल था। पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आसपास के क्षेत्रों में भी पूछताछ की, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। मृतक के पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज भी नहीं मिला।

Kalanaur: शव 72 घंटे के लिए शवगृह में सुरक्षित रखा गया

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर के शवगृह में रखवा दिया है। साथ ही आसपास के जिलों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट से मिलान किया जा रहा है, ताकि मृतक की पहचान हो सके। मामले की जांच जारी है।

Read also: Bhiwani की बेटी भव्या गहलोत ने नेशनल में जीता कांस्य, वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के