,

Morena : बेमौसम बारिश का कहर: महटौली तालाब ओवरफ्लो होने से एक दर्जन गांवों की फसलें जलमग्न

Morena 

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

Morena । मौसम के बदले मिजाज और बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। महटौली तालाब के ओवरफ्लो होने से क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों में सैकड़ों बीघा खेती पानी में डूब गई है। खेतों में खड़ी रबी की फसल पूरी तरह चौपट होने की कगार पर है, जिससे आक्रोशित और परेशान किसानों ने एकजुट होकर प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

स्वर्ण रेखा नदी और तालाब का पानी खेतों में घुसा

Morena  जानकारी के अनुसार, महटौली तालाब में क्षमता से अधिक पानी भरने के साथ-साथ स्वर्ण रेखा नदी का जलस्तर बढ़ने से स्थिति और गंभीर हो गई है। तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर आसपास के निचले इलाकों और खेतों में भर गया है। इस जलभराव की चपेट में महटौली, बड़ापुरा, बरईपुरा, चक भूराडंडा, ख़ासाराम का पुरा, प्रताप पुरा, पारोली और भाकरी जैसे गांवों की जमीन आ गई है। किसानों का कहना है कि खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल पानी में डूबने से पूरी तरह बर्बाद हो रही है।

किसानों ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Morena  फसलों के नुकसान से चिंतित दर्जनों किसान बानमोर तहसीलदार कार्यालय पहुंचे। यहाँ उन्होंने नायब तहसीलदार वंदना यादव को ज्ञापन सौंपकर अपनी व्यथा सुनाई। किसानों ने बताया कि यदि जल्द ही जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, तो उनकी साल भर की मेहनत मिट्टी में मिल जाएगी। ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने तालाब के गेट दुरुस्त करने और जल निकासी के मार्ग को साफ करने की मांग की है।

प्रशासनिक अमला सक्रिय: सफाई और मरम्मत के निर्देश

Morena  मामले की गंभीरता को देखते हुए नायब तहसीलदार वंदना यादव ने तत्काल पटवारी के साथ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। मौके का जायजा लेने के बाद उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। तहसीलदार ने तालाब की तत्काल सफाई कराने और खराब पड़े गेट को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं, ताकि पानी का बहाव सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ सके और किसानों के खेतों से पानी कम हो सके।

Read this: Chhatarpur: शादी के 10 माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…