,

Bhiwani की बेटी भव्या गहलोत ने नेशनल में जीता कांस्य, वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई

Bhiwani News

Report by: Jagbir Duggal, Edit by; Priyanshi Soni

Bhiwani : महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित स्कूल नेशनल कराटे चैंपियनशिप में भिवानी की होनहार खिलाड़ी भव्या गहलोत ने कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर कराटे अकादमी और खेलप्रेमियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। समर्थकों ने फूलमालाएं पहनाकर, मिठाइयां बांटकर और ढोल-नगाड़ों के साथ उनकी जीत का जश्न मनाया।

Bhiwani News: पुणे में दिखाया दमदार प्रदर्शन

30 जनवरी से 3 फरवरी तक पुणे में आयोजित स्कूल नेशनल कराटे चैंपियनशिप में कराटे डू एसोसिएशन अकादमी की प्रशिक्षु भव्या गहलोत ने शानदार खेल दिखाते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, लेकिन भव्या ने अपने तकनीकी कौशल और आत्मविश्वास से अलग पहचान बनाई।

Bhiwani News: शहर लौटने पर हुआ भव्य स्वागत

Bhiwani News

भिवानी पहुंचने पर अकादमी के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों और खेलप्रेमियों ने भव्या का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान नृत्य, मिठाइयों का वितरण और फूलमालाओं से सम्मानित करने का सिलसिला चलता रहा। पूरे माहौल में उत्साह और गर्व साफ नजर आ रहा था।

Bhiwani News: भव्या का बड़ा लक्ष्य – गोल्ड पर निशाना

स्वागत समारोह में भव्या गहलोत ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य वर्ल्ड स्कूल कराटे चैंपियनशिप में पदक का रंग बदलना है। उन्होंने साफ किया कि अब उनकी नजर गोल्ड मेडल पर है। भव्या ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता और कोच को दिया, जिनके मार्गदर्शन में उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।

Bhiwani News: अकादमी और खेलप्रेमियों का भरोसा

अकादमी अध्यक्ष, महासचिव और अन्य खेलप्रेमियों ने कहा कि भव्या आने वाले समय में और मेहनत कर भिवानी, हरियाणा और देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करेगी। उन्होंने कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं और भव्या इसका जीवंत उदाहरण है।

Read also: Supreme Court ने लगाई प्रशांत किशोर को फटकार, कहा- चुनाव हारने के बाद कोर्ट का सहारा न लें

Salman Khan ने किया ‘दबंग 4’ का ऐलान, लेकिन नहीं बनेगी ‘बजरंगी भाईजान 2’; बताई सीक्वल न बनाने की वजह

Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि:…

CG: स्कूल में बच्चों से कराई मजदूरी; पढ़िए छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, रायपुर…

MP: भोपाल में आज भारत-कोरिया के बीच हॉकी मुकाबला, पढ़िए मध्य प्रदेश की Top 10 News

MP: 1. महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: आज भारत का मुकाबला कोरिया से…

Aaj Ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal: 21 नवंबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Malaysia घूमने का प्लान है तो जान लें ये खबर, 1 जनवरी से भारतीयों के लिए बदलेगा बड़ा नियम

Malaysia: मलेशिया घूमने जाने की तैयारी कर रहे भारतीय यात्रियों के लिए…