,

Sasaram: पहाड़ी गांव में दिखा दुर्लभ वज्रकिट, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

Report by: Avinash Shrivaswa, Edit by: Priyanshi Soni

Sasaram: रोहतास जिले के पहाड़ी इलाकों से भटककर रिहाइशी क्षेत्र में पहुँचे एक अत्यंत दुर्लभ जीव वज्रकीट (पैंगोलिन) को रोहतास वन विभाग की टीम ने बुधवार को सुरक्षित रेस्क्यू किया। चेनारी थाना क्षेत्र के हरनापुर गांव में जंगल से भटककर आए इस जीव की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे कब्जे में लिया। फिलहाल वज्रकीट को वन विभाग की निगरानी में रखा गया है और जल्द ही उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा।

Sasaram: गांव में कौतूहल, लोगों की भीड़ उमड़ी

हरनापुर गांव में वज्रकीट दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में काफी उत्सुकता फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। कई तरह की चर्चाएं होने लगीं, लेकिन जंगली जीव की सुरक्षा को देखते हुए ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और वज्रकीट का सफल रेस्क्यू किया।

Sasaram: वन विभाग कर रहा मेडिकल जांच

Sasaram

जिला वन पदाधिकारी स्टालिन फीडल के कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पैंगोलिन को सुरक्षित रेस्क्यू कर वन विभाग कार्यालय लाया गया है, जहां उसका मेडिकल चेकअप किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद इसे सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा।

Sasaram: वज्रकिट पर मंडरा रहा विलुप्ति का खतरा

वज्रशल्क यानी पैंगोलिन फोलिडोटा गण का एक स्तनधारी जीव है, जिसके शरीर पर केराटिन के शल्क होते हैं। यह खतरा महसूस होने पर अपने शरीर को गेंद की तरह सिकोड़ लेता है। यह अफ्रीका और एशिया में पाया जाता है और भारत में इसे सल्लू सांप भी कहा जाता है। जंगलों की कटाई और अवैध तस्करी के कारण इसकी सभी प्रजातियां संकटग्रस्त श्रेणी में आ चुकी हैं और इनके विलुप्त होने का खतरा बढ़ता जा रहा है।

Read also: Rohtas News: आधी रात छापेमारी में 3 ओवरलोड बालू वाहन जब्त, बालू माफियाओं में हड़कंप

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…