,

India US trade Deal 2026: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला – भारत पर टैरिफ 25% से घटाकर किया 18%

India US trade Deal 2026

India US trade Deal 2026:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाए गए टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। यह फैसला डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई फोन कॉल के बाद लिया गया। ट्रंप ने कहा कि आने वाले समय में टैरिफ दरों को और घटाने का लक्ष्य है।

India US trade Deal 2026: भारत-अमेरिका व्यापार समझौता हुआ मजबूत

दोनों नेताओं के बीच ट्रेड, रूस-यूक्रेन युद्ध और ऊर्जा सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर बातचीत हुई। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि पीएम मोदी मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हैं और हमारे संबंध भविष्य में और भी मजबूत होंगे।

भारत अब रूस से नहीं, वेनेजुएला से खरीदेगा तेल
ट्रंप ने बताया कि भारत अब रूस से तेल खरीदना बंद करेगा और अमेरिका तथा वेनेजुएला से तेल खरीदेगा। इसके अलावा भारत अमेरिका से अन्य कई उत्पाद भी खरीदेगा।

पिछले साल लगाया गया था 50% टैरिफ
बताया गया कि पिछले साल अमेरिका ने भारत पर कुल 50% टैरिफ लगाया था, जिसमें 25% रेसिप्रोकल और 25% पेनल्टी शामिल थे। यह टैरिफ विशेष रूप से भारत के कपड़ा, रत्न और आभूषण, ऑटो पार्ट्स और इंजीनियरिंग सामानों पर लागू हुआ था।

India US trade Deal 2026:घटी टैरिफ दरें तत्काल प्रभाव से लागू

नए समझौते के तहत 18% टैरिफ तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। ट्रंप और मोदी के इस समझौते से दोनों देशों के व्यापारिक संबंध और मजबूत होंगे।

Bhopal: कस्तूरबा स्कूल में कल सजेगा यादों का संसार, गुरुजनों का भी होगा सम्मान

Bhopal: राजधानी भोपाल के जवाहर चौक स्थित शासकीय कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक…

कौन हैं Ruhani Sharma? अनुष्का शर्मा की कजिन होने का दावा, विराट कोहली को बताया था अपना जीजू

Ruhani Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों…

Madhupur Nagar Parishad: प्रदीप दास की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नपा कर्मियों ने थाने का किया घेराव

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Nagar Parishad मधुपुर नगर परिषद के राजस्व निरीक्षक…

Shubman Gill ने 223 रन की ऐतिहासिक पारी से रचा इतिहास, धोनी का 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के…

Afghanistan के हिंदूकुश में सुबह-सुबह 5.3 तीव्रता का भूकंप, 10 KM गहराई में था केंद्र

Afghanistan: अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके…

UNHRC में फिर आमने-सामने India Pakistan, कश्मीर पर पाकिस्तानी दावे के बाद भारत का कड़ा जवाब

India Pakistan Relation: जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 63वें सत्र…

Russia सेना में भर्ती को लेकर भारत की फिर चेतावनी, विदेश में नौकरी के ऑफर से रहें सावधान

Russia: भारत सरकार ने भारतीय नागरिकों को रूसी सशस्त्र बलों में शामिल…

Bhopal: कस्तूरबा स्कूल में कल सजेगा यादों का संसार, गुरुजनों का भी होगा सम्मान

Bhopal: राजधानी भोपाल के जवाहर चौक स्थित शासकीय कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में 2-3 दिन…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. रिटायर्ड IAS की घर…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…