,

Sasaram: रेलवे स्टेशन के पास ट्रॉली बैग में मिला युवती का शव, पहचान में जुटी पुलिस

Sasaram

Report by: Avinash Srivastwa, Edit by: Priyanshi Soni

Sasaram: रोहतास जिले के डेहरी नगर थाना क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन सब्जी मंडी के पास रविवार को एक लावारिस ट्रॉली बैग में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह करीब नौ बजे स्थानीय लोगों ने बैग पड़ा देखा, जिससे दुर्गंध आ रही थी। अनहोनी की आशंका पर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Sasaram: मौके पर जुटी भीड़, पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

सूचना फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। डेहरी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। हालांकि, पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों और मीडिया को शव नहीं दिखाया, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि शव को पहचान के लिए सार्वजनिक किया जाता तो शिनाख्त में आसानी हो सकती थी।

Sasaram: एसपी बोले- जाँच जारी, रिपोर्ट का इंतजार

Sasaram

रोहतास एसपी रौशन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही आगे की जानकारी दी जाएगी। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बैग कब और किसने वहां छोड़ा।

Sasaram: लगभग 30 वर्षीय युवती का शव बरामद

डेहरी एसडीपीओ गौतम कुमार यादव ने बताया कि सूटकेस से लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिला है। घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई है और एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे।

Read also; Munger News: साइबर ठगी के दो बड़े मामले, शेयर ट्रेडिंग और बिजली विभाग के नाम पर 31 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…