,

Munger News: साइबर ठगी के दो बड़े मामले, शेयर ट्रेडिंग और बिजली विभाग के नाम पर 31 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी

Munger News

Report by: MD. Athar Khan,Edit by : Priyanshi Soni

Munger News: डिजिटलीकरण के इस दौर में साइबर अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों को ठग रहे हैं। कभी शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का लालच देकर तो कभी खुद को सरकारी अधिकारी बताकर साइबर ठग लोगों की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर रहे हैं। ऐसा ही दो अलग-अलग मामला मुंगेर जिले से सामने आया है, जहां साइबर ठगी के शिकार लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी की गई है।

Munger News: शेयर बाजार में मुनाफे का सपना दिखाकर 27 लाख की ठगी

पहला मामला जमालपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी 35 वर्षीय पुष्पकमल झा से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार पुष्पकमल झा ने शेयर बाजार की जानकारी लेने के लिए गूगल पर सर्च किया था। इसी दौरान वह एससीएसआईएल-106 ट्रेड रिसर्च इंस्टीट्यूट नामक एक प्लेटफॉर्म के संपर्क में आए। फोन पर बातचीत के बाद उन्होंने अक्टूबर 2025 में ट्रेडिंग सीखने के लिए इस प्लेटफॉर्म से जुड़ना शुरू किया।

Munger News: शुरुआत में मुनाफा, फिर बढ़ा भरोसा

शुरुआत में पीड़ित ने कम राशि निवेश की, जिसमें उसे मुनाफा भी मिला और रकम की निकासी भी हो गई। इससे उसका भरोसा बढ़ गया और उसने बड़ी रकम निवेश कर दी। साइबर ठगों के झांसे में आकर पुष्पकमल झा ने अलग-अलग माध्यमों से कुल 26 लाख 85 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रेडिंग में लगा दिए।

Munger News: वॉलेट में दिखा करोड़ों का बैलेंस, लेकिन पैसे नहीं निकले

जब पीड़ित के ऐप में वॉलेट बैलेंस 1 करोड़ 60 लाख रुपये दिखाने लगा और उसने पैसे निकालने की कोशिश की, तो निकासी संभव नहीं हो सकी। इसके बाद जिस मोबाइल नंबर से संपर्क किया जा रहा था, वह भी ब्लॉक कर दिया गया। तभी पीड़ित को एहसास हुआ कि उसके साथ शेयर बाजार के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड हुआ है।

Munger News: बिजली विभाग का अधिकारी बनकर 4 लाख की ठगी

दूसरे मामले में जमालपुर निवासी रंजन को साइबर ठगों ने बिजली विभाग का अधिकारी बनकर कॉल किया। मीटर अपडेट कराने के नाम पर उनसे एक ऐप डाउनलोड करवाया गया। ऐप डाउनलोड होते ही साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से 3 लाख 35 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली।

Munger News: साइबर थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी

दोनों पीड़ितों ने साइबर थाना मुंगेर में आवेदन देकर ठगी गई राशि की वापसी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ितों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Munger News: साइबर पुलिस की अपील- रहें सतर्क

साइबर थानाध्यक्ष सह डीएसपी ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अपना ओटीपी, यूपीआई पिन या निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करें। ऑनलाइन निवेश करने से पहले पूरी जानकारी और जांच-पड़ताल करना बेहद जरूरी है।

Read also: Arrah Bihar: सिक्स लेन पुल पर भीषण सड़क हादसा, ऑटो- डंपर की टक्कर, 5 की मौत, तीन गंभीर

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…