Jawai Dam Station: जवाई बांध रेलवे स्टेशन का बदला नाम, अब होगा ‘सुमेरपुर-जवाई बांध’, प्रशासन ने जारी की अधिसूचना

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jawai Dam Station

Report By: Suman, Edit by: Priyanshi Soni

Jawai Dam Station: राजस्थान के पाली जिले के जवाई बांध रेलवे स्टेशन का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर सुमेरपुर-जवाई बांध रेलवे स्टेशन कर दिया गया है। राजस्थान सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव नवीन जैन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। यह बदलाव भारत सरकार के गृह मंत्रालय की सहमति के बाद किया गया है। अब यात्रियों को टिकट बुकिंग और यात्रा के दौरान इसी नए नाम का ध्यान रखना होगा।

Jawai Dam Station: कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत का भव्य स्वागत

Jawai Dam Station

रेलवे स्टेशन का नाम संशोधित होने पर शनिवार को सुमेरपुर में स्थानीय लोगों ने कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत का जोरदार स्वागत किया। अपने पाली प्रवास के दौरान सुमेरपुर स्थित निज आवास पर पहुंचे मंत्री का ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं से अभिनंदन किया गया। समर्थकों ने इसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

Jawai Dam Station: लंबे समय से चल रही थी मांग

गौरतलब है कि जवाई बांध रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग लंबे समय से उठ रही थी। स्थानीय निवासियों और जनप्रतिनिधियों ने पाली सांसद पीपी चौधरी तथा विधायक जोराराम कुमावत को कई बार ज्ञापन सौंपे थे। इसके बाद मंत्री कुमावत ने रेल मंत्री अश्विन वैष्णव से इस मामले को उठाया, जिसके बाद संशोधन के आदेश जारी किए गए।

Read also: Union Budget 2026: आम बजट 2026 को जन-जन तक पहुंचाएगी बीजेपी, देशभर में चलेगा 2 हफ्ते का मेगा अभियान