,

Pakistan Bangladesh Direct Flights: पाकिस्तान-बांग्लादेश हवाई कनेक्टिविटी फिर से शुरू, 14 साल बाद हुई नॉन-स्टॉप फ्लाइट

Pakistan Bangladesh Direct Flights

EDIT BY: PRIYANSHI SONI

Pakistan Bangladesh Direct Flights: बांग्लादेश की राजधानी ढाका से बुधवार को उड़ान भरकर पाकिस्तान के कराची में जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी। इस फ्लाइट के जरिए 14 साल बाद पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच नॉन-स्टॉप हवाई कनेक्टिविटी फिर से शुरू हो गई है।

वाटर सैल्यूट से स्वागत

पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी (PAA) ने बताया कि ढाका से कराची के लिए बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट (BG-341) शाम को पहुंची। कराची एयरपोर्ट पर इसे पारंपरिक वाटर सैल्यूट से सम्मानित किया गया। PAA ने कहा, “यह पाकिस्तान-बांग्लादेश दोस्ती में एक नया अध्याय है।”

Pakistan Bangladesh Direct Flights: हफ्ते में दो बार ऑपरेट करेगी फ्लाइट

बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस हफ्ते में दो बार ढाका-कराची रूट पर उड़ान भरेगी। प्रारंभ में एयरलाइन को 30 मार्च तक की सीमित अवधि की अनुमति दी गई है ताकि स्थिति का जायजा लिया जा सके।

फ्लाइट का समय

स्थानीय समयानुसार फ्लाइट ढाका से रात 8 बजे रवाना होगी और रात 11 बजे कराची पहुंचेगी। वापसी की फ्लाइट कराची से रात 12 बजे रवाना होकर सुबह 4:20 बजे ढाका पहुंचेगी।

Pakistan Bangladesh Direct Flights: व्यापार और रिश्तों को बढ़ावा

Pakistan Bangladesh Direct Flights

पाकिस्तान और बांग्लादेश की सरकारें पिछले साल से ढाका और कराची के बीच सीधी फ्लाइट्स शुरू करने पर चर्चा कर रही थीं। इसका उद्देश्य लंबे समय के तनावपूर्ण संबंधों के बाद व्यापार और अन्य सहयोग को बढ़ावा देना है।

बांग्लादेश को 1971 में मिली थी आजादी

1971 में बांग्लादेश को पाकिस्तान से आजादी मिली थी। सीधी फ्लाइट्स की योजना की घोषणा सबसे पहले अगस्त 2025 में पाकिस्तानी उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार की ढाका यात्रा के दौरान की गई थी। यह पहली हाई-लेवल बातचीत थी जो एक दशक से ज्यादा समय बाद हुई।

READ ALSO: Pakistan Export Crisis: भारत-यूरोपीय संघ की फ्री ट्रेड डील, पाकिस्तान के निर्यात पर आया संकट, जानें वजह

Yogi Adityanath: राज्यसभा चुनाव ने बता दिया यूपी विधानसभा चुनाव का परिणाम: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों…