Pakistan Export Crisis: भारत-यूरोपीय संघ की फ्री ट्रेड डील, पाकिस्तान के निर्यात पर आया संकट, जानें वजह

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Pakistan Export Crisis

EDIT BY: PRIYANSHI SONI

Pakistan Export Crisis: भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच 27 जनवरी 2026 को ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर हस्ताक्षर हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और EU की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इसे ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ कहा। यह डील लगभग 2 अरब लोगों के बाजार को जोड़ती है और वैश्विक GDP का करीब 25 प्रतिशत कवर करती है। इस महाडील के बाद पड़ोसी देश पाकिस्तान व्यापारिक रूप से हिल गया है।

Pakistan Export Crisis: पाकिस्तान ने लिया कदम, यूरोप से संपर्क जारी

पाकिस्तानी विदेश विभाग ने बताया कि भारत-EU समझौते के बाद पाकिस्तान अपने निर्यात पर संभावित प्रभावों से निपटने के लिए यूरोपीय अधिकारियों से सक्रिय संपर्क में है। प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि पाकिस्तान इस डील और इसके विवरणों से पूरी तरह वाकिफ है।

Pakistan Export Crisis: पाकिस्तान यूरोपीय बाजार में बचाव की योजना बना रहा

Pakistan Export Crisis

अंद्राबी ने कहा कि पाकिस्तान यूरोपीय संघ के साथ लंबे समय से मित्रता और सहयोग बनाए रखने के लिए प्रयासरत है। इसके तहत व्यापार, निवेश और अन्य हितों पर बातचीत और सहयोग जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान यूरोपीय बाजार में अपने लाभ और निर्यात को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी कदम उठाएगा।

Pakistan Export Crisis: पाकिस्तानी व्यापार वर्ग में चिंता

डील के बाद पाकिस्तान के व्यापारिक वर्ग में चिंता है कि इससे उनका यूरोपीय बाजार प्रभावित हो सकता है। टेक्सटाइल निर्यात पर सबसे अधिक असर पड़ने की संभावना है। एनालिस्ट्स और एक्सपोर्टर्स का कहना है कि भारत की बेहतर वैल्यू एडिशन, वर्टिकल इंटीग्रेशन और प्रोडक्शन क्षमता के सामने पाकिस्तान की प्रतिस्पर्धा कमजोर पड़ सकती है।

Pakistan Export Crisis: भारत की ओर डायवर्ट हो सकते ऑर्डर्स

विश्लेषकों के अनुसार, कई ऑर्डर्स अब भारत की ओर डायवर्ट हो सकते हैं। इससे पाकिस्तानी कारखानों को बंद करना पड़ सकता है और लाखों नौकरियां खतरे में पड़ सकती हैं। थिंक टैंक्स ने शहबाज सरकार को चेतावनी दी है कि यह डील उनके यूरोपीय बाजार के फायदे खत्म कर सकती है।

READ ALSO: New Delhi: कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात के बाद शशि थरूर ने दी एकजुटता की संकेत, खरगे-राहुल से संसद में चर्चा

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP Judiciary : मध्यप्रदेश में न्याय व्यवस्था में डिजिटल क्रांति ,जल्द न्याय दिलाने की दिशा में नई पहल

MP Judiciary : तेज, पारदर्शी, जवाबदेह होगी न्यायिक प्रक्रिया,फ्रेगमेंटेशन टू फ्यूजन दिलाएगा

Bhopal प्रदेश में निरंतर सशक्त हो रही स्वास्थ्य सेवाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal : मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में

SBI में कंकुरेंट ऑडिटर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 11 जून तक करें आवेदन

SBI: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने कंकुरेंट ऑडिटर पदों पर भर्ती

Sushasan Tihar Inspection: सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जांजगीर-चांपा में औचक निरीक्षण

Sushasan Tihar Inspection: पामगढ़ के ग्राम कोसला पहुंचे मुख्यमंत्री, प्रशासनिक अमले में

Bhilai Municipal Corporation Dispute: महापौर समेत 32 पार्षदों ने दायर की रिट याचिका

Bhilai Municipal Corporation Dispute: आयुक्त को हटाने वाले प्रस्ताव को शासन तक