,

CG News 30-01-2026: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

CG News 30-01-2026

CG News 30-01-2026:

सुनसान कॉलोनियों में चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार
रायपुर में सुनसान कॉलोनियों को निशाना बनाकर चोरी करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी ने चार घरों में वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके पास से करीब 4 लाख रुपये का चोरी का माल बरामद किया है।

CG News 30-01-2026

ऑनलाइन सट्टेबाज गिरफ्तार, आईफोन जब्त
रायपुर में ऑनलाइन सट्टा खिलाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से आईफोन जब्त किया गया है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

रेल लाइन काटकर 2 करोड़ का लोहा चोरी
कुसमुंडा-जटगा रेल सेक्शन के बीच चोरों ने ब्रिज के बाद रेल पटरी काटकर प्लेट और हैवी मशीनरी समेत करीब 2 करोड़ रुपये का लोहा चोरी कर लिया। घटना से रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया है।

CG News 30-01-2026:

CG News 30-01-2026:

नशे में विवाद के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या
रायपुर में नशे की हालत में हुए विवाद के बाद आरोपियों ने युवक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है।

प्रगति पोर्टल बना गेम चेंजर: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि नए भारत के निर्माण में प्रगति पोर्टल गेम चेंजर साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ से जुड़े 200 मुद्दों में से 183 का समाधान किया जा चुका है और मिनिमम गवर्नमेंट-मैक्सिमम गवर्नेंस की सोच साकार हो रही है।

CG News 30-01-2026:

लाइसेंस के बिना ब्यूटी पार्लर में खतरनाक स्किन ट्रीटमेंट
रायपुर में बिना लाइसेंस के ब्यूटी पार्लर में लेजर ट्रीटमेंट, केमिकल पील और मस्से हटाने जैसे इलाज किए जा रहे थे। मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हुआ है।

नकल से बनी थी सीजी टॉपर, 17 साल बाद सजा
जांजगीर-चांपा जिले में नकल के जरिए सीजी टॉपर बनी पोराबाई समेत चार दोषियों को 17 साल बाद 5-5 साल की सजा सुनाई गई है।

CG News 30-01-2026:

कामधेनु विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न
दुर्ग-भिलाई स्थित कामधेनु विश्वविद्यालय में 1536 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई। 53 मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक मिले। राज्यपाल ने इसे नई यात्रा की शुरुआत बताया।

भिलाई में नाबालिग के साथ गैंगरेप
दुर्ग-भिलाई में मोहल्ले के ही दो नाबालिग आरोपियों ने खंडहर में ले जाकर नाबालिग के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राशन वितरण आदेश से अफसर भी हैरान
खाद्य संचालनालय के आदेश के बाद अफसर हैरान हैं। नान के गोदामों में चावल की कमी के बावजूद फरवरी और मार्च का राशन एक साथ बांटने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…