Padma Vibhushan: पूर्व CM भगत सिंह कोश्यारी को पद्म विभूषण सम्मान, सार्वजनिक जीवन और जनहित में किए कार्य

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Padma Vibhushan

Report by: Avnish Gupta, Edit by: Priyanshi Soni

Padma Vibhushan: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। गृह मंत्रालय द्वारा जारी 131 नामों की सूची में कोश्यारी का नाम सार्वजनिक जीवन के क्षेत्र में उनके अहम योगदान के लिए शामिल किया गया है।

Padma Vibhushan: जनहित में किए गए कार्यों को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Padma Vibhushan

गृह मंत्रालय की ओर से जारी सूची के अनुसार, भगत सिंह कोश्यारी को यह सम्मान जनसेवा, संगठनात्मक क्षमता और सार्वजनिक जीवन में लंबे योगदान के लिए दिया गया है। उत्तराखंड की राजनीति में वे ‘भगत दा’ के नाम से लोकप्रिय हैं और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।

Padma Vibhushan: कपकोट के दूरस्थ गांव से राष्ट्रीय पहचान तक का सफर

भगत सिंह कोश्यारी मूल रूप से जनपद बागेश्वर के कपकोट विकासखंड के दूरस्थ गांव नामती चेताबगड़ (पालनीधुरा) के निवासी हैं। पहाड़ के एक साधारण गांव से निकलकर उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति तक अपनी पहचान बनाई।

Padma Vibhushan: राज्य गठन के बाद निभाई अहम जिम्मेदारियां

Padma Vibhushan

उत्तराखंड राज्य गठन के बाद भगत सिंह कोश्यारी सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। इसके बाद वे अंतरिम सरकार में मुख्यमंत्री भी रहे। उन्होंने वर्ष 2002 और 2007 में कपकोट विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने जाने का गौरव हासिल किया।

Padma Vibhushan: बीजेपी संगठन और सदन में निभाई बड़ी भूमिका

Padma Vibhushan

कोश्यारी उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्ष 2002 के बाद उन्होंने नेता प्रतिपक्ष की भूमिका भी निभाई। इसके अलावा वे उधम सिंह नगर लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं।

Padma Vibhushan: संगठन और कार्यकर्ताओं पर मजबूत पकड़

राजनीतिक गलियारों में भगत सिंह कोश्यारी की पहचान एक ऐसे नेता के रूप में है, जिनकी संगठन और कार्यकर्ताओं पर बेहतरीन पकड़ मानी जाती है। उनके नेतृत्व और अनुभव ने उत्तराखंड की राजनीति को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाई।

Padma Vibhushan: उत्तराखंड में खुशी की लहर

पद्म विभूषण सम्मान की घोषणा के बाद उत्तराखंड में खुशी की लहर है। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इसे पूरे राज्य के लिए गौरव का क्षण बताया है।

Read also: Village of Soldiers: हर तीसरे घर से फौजी, बरना गांव बना ‘सैनिकों का गांव’, 150 से ज्यादा जवान सेना में

Etawah: भरथना स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा, चलती सूबेदारगंज एक्सप्रेस में लगी आग

Report: Ravi kumar Etawah दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित भरथना रेलवे स्टेशन

Firozabad: जसराना की पटीकरा नहर में मिला अज्ञात शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Firozabad जसराना थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटीकरा नहर में शुक्रवार सुबह एक

Jamshedpur: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर ‘रक्तदान महायज्ञ’ का आयोजन, मानवता की सेवा में उमड़ा शहर

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur विश्व रेड क्रॉस दिवस 2026 के उपलक्ष्य में

Land Encroachment : भैंसमा में आदिवासी परिवारों की जमीन पर कब्जे का आरोप, कलेक्टर से लगाई गुहार

उमेश डहरिया Land Encroachment : भू-माफियाओं पर पुश्तैनी जमीन खाली कराने और

Saharanpur: आवारा कुत्तों का खूनी तांडव; बाड़े में घुसकर 110 भेड़ों को उतारा मौत के घाट, 15 लाख का नुकसान

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur सहारनपुर जिले के कस्बा अंबेहटा के मोहल्ला किला में

Narsinghpur: बगास्पुर की बड़ी नहर में नहाने आए दो दोस्त डूबे, एक को बचाया गया, दूसरे का शव बरामद

रिपोर्टर- दीपक साहू Narsinghpur जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बगास्पुर

Bhopal: अरविन्द कुमार दुबे ने संभाला संचालक जनसंपर्क का पद, विभागीय अधिकारियों ने किया स्वागत

Bhopal: अपर सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय अरविन्द कुमार दुबे ने गुरुवार को संचालक