,

Bhagalpur : दोस्ती का खूनी अंत, 12वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bhagalpur

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा

Bhagalpur भागलपुर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कांझिया गांव में सरकारी स्कूल के पास एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र युवराज उर्फ शिवराज की उसके ही दोस्त सुमित ने चाकू मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गई।

घर से चाकू लाकर किया जानलेवा हमला
Bhagalpur बताया जा रहा है कि विवाद के बाद आरोपी सुमित गुस्से में अपने घर गया और वहां से चाकू लेकर लौटा। उसने शिवराज के सीने पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय शिवराज के पिता उमेश घटनास्थल से करीब 20 मीटर की दूरी पर मौजूद थे। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और बेटे को मायागंज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी
Bhagalpur वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष सफदर अली, सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सिटी एसपी ने बताया कि यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत होता है। परिजनों का कहना है कि मृतक ने आरोपी के व्यवहार को लेकर पहले उसके घरवालों से शिकायत भी की थी। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Read this: Telangana : गर्ल्स हॉस्टल में एसी धमाका, छह छात्राएं बेहोश

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र