,

Sehore News: 75 वर्षीय बुजुर्ग का देहदान, परिजनों ने दी नम आखों से विदाई,पुलिस बल ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

Sehore News

Report: Prem Narayan, Edit By: Mohit Jain

Sehore News: शहर के मंडी क्षेत्र निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग मोहनलाल माहेश्वरी ने समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए मरणोपरांत देहदान किया। उनकी पार्थिव देह को जिला अस्पताल परिसर में लाया गया, जहां परिजनों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

मुख्यमंत्री की देहदान योजना के अनुरूप जिला पुलिस बल की टुकड़ी द्वारा पार्थिव देह को सम्मानपूर्वक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर माहौल भावुक हो गया और उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Sehore News

Sehore News: सम्मान के साथ भोपाल रवाना की गई पार्थिव देह

देहदान की प्रक्रिया के तहत पार्थिव देह को भोपाल स्थित गांधी मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर मृतक के परिजन, समाजजन तथा जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. उमेश श्रीवास्तव सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने पुष्प अर्पित कर मोहनलाल माहेश्वरी को श्रद्धांजलि दी।

अंततः नम आंखों के साथ शव वाहन से पार्थिव देह भोपाल के लिए रवाना की गई। मोहनलाल माहेश्वरी का यह निर्णय न केवल चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उपयोगी होगा, बल्कि समाज को देहदान के प्रति जागरूक करने की प्रेरणा भी देगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुए अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि-परिषद की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 24 नवंबर 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुए अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि-परिषद की…

Ramayan के लिए एआर रहमान ने छोड़ीं 10-12 फिल्में, 3 साल तक तैयार किया म्यूजिक; बोले- इस फैसले पर गर्व है

Ramayan: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' अपने भव्य बजट, शानदार स्टारकास्ट और…

India-Nepal Relation को मिलेगी नई मजबूती, PM मोदी और बालेन शाह ने अयोध्या-जनकपुर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

India-Nepal Relation: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (बालेन शाह) की दो दिवसीय…

Sheikh Hasina की वापसी की अटकलों के बीच बांग्लादेश अलर्ट, भारत से लगी सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Sheikh Hasina: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की दिसंबर में स्वदेश…

Tamil Nadu में भीषण सड़क हादसा, कार पेड़ से टकराई; 8 लोगों की मौत, PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

Tamil Nadu: तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क…

CG: सड़क हादसों में 4 की मौत, जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. छत्तीसगढ़ में बादलों ने रोकी रात की ठंड, अब 2…

MP: प्रदेश में बादल-बारिश का अलर्ट, जानें मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

MP: 1. आधे मध्य प्रदेश में छाए बादल, पूर्वी हिस्से में बारिश…