Liquor Smuggling Case: ‘प्रेस’ लिखी इनोवा में शराब तस्करी का खेल, आबकारी की कार्रवाई में एक गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Liquor Smuggling Case

Report By: Dinesh Gupta, Edit By: Moht Jain

Liquor Smuggling Case: अम्बिकापुर में शराब तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ‘प्रेस’ लिखी लग्जरी इनोवा कार में अवैध शराब की तस्करी की जा रही थी। आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया।

Liquor Smuggling Case

Liquor Smuggling Case: मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी, एक तस्कर गिरफ्तार

मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर अनिल गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने दरिमा नवानगर थाना क्षेत्र के ग्राम अडची में घेराबंदी की। इस दौरान लग्जरी इनोवा कार को रोका गया, जिसमें मध्य प्रदेश की अंग्रेजी शराब छिपाकर ले जाई जा रही थी। तलाशी लेने पर कार से 15 पेटी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है।

Liquor Smuggling Case

पूर्व शराब दुकान कर्मचारी निकला तस्कर

गिरफ्तार आरोपी की पहचान लड्डू सिंह के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह पहले सरकारी शराब दुकान में काम करता था, लेकिन हटाए जाने के बाद अवैध शराब तस्करी में शामिल हो गया। आरोपी शराब को छिपाकर खपाने की फिराक में था।

Liquor Smuggling Case

Liquor Smuggling Case: शराब के साथ लग्जरी कार जब्त, एक आरोपी फरार

आबकारी पुलिस ने अवैध शराब के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही लग्जरी इनोवा कार को भी जब्त कर लिया है। वहीं, इस मामले में एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। आबकारी विभाग का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और अवैध शराब तस्करी के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Firozabad: महिला आरक्षण पर विपक्ष घेरा, डॉ. बबीता चौहान ने की ‘पुरुष आयोग’ के गठन की वकालत

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद में आयोजित 'महिला जन आक्रोश अभियान'

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime

Kantara विवाद में रणवीर सिंह ने मांगी माफी, हाईकोर्ट में दिया हलफनामा

Kantara: रणवीर सिंह ने फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 के एक किरदार की