MP Economic Growth: व्यापार और उद्योग में हर देश भारत से जुड़ने को उत्सुक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MP Economic Growth

MP Economic Growth: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसी भी प्रदेश की पहचान केवल उसके नक्शे से नहीं, बल्कि उसकी उपलब्धियों और विकास से होती है। आज मध्यप्रदेश अपनी प्रभावी नीतियों और उनके सफल क्रियान्वयन के कारण न केवल देश में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी नई पहचान बना रहा है। प्रदेश औद्योगिक विकास की दिशा में तेजी से अग्रसर है और निवेश के लिए उद्यमियों को आकर्षित कर रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह बात वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस की वार्षिक बैठक में सहभागिता के बाद जबलपुर में महाकौशल चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री के व्यापारियों एवं उद्यमियों द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में कही।

MP Economic Growth

MP Economic Growth: देश व दुनिया में भारत और मध्यप्रदेश की छवि

डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले की स्थिति अब पूरी तरह बदल चुकी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति पथ पर है और आज दुनिया के हर देश का व्यापार एवं निवेश भारत से जुड़ने को उत्सुक है। दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक में 200 से अधिक देशों ने भाग लिया, लेकिन सबसे अधिक फोकस भारतीय प्रतिनिधिमंडल पर रहा। मध्यप्रदेश ने नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में वैश्विक निवेशकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

ऊर्जा क्षेत्र में उपलब्धियां

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में पवन ऊर्जा, सौर ऊर्जा और पॉवर सेक्टर के माध्यम से सस्ती बिजली का उत्पादन किया जा रहा है, जिसकी दर मात्र 2.10 रुपये प्रति यूनिट है।

MP Economic Growth: औद्योगिक विकास और रोजगार

डॉ. यादव ने कहा कि किसी भी राज्य के विकास के लिए आर्थिक समृद्धि अत्यंत आवश्यक है। मध्यप्रदेश आज आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है। प्रदेश में सड़क, बिजली, पानी और लैंड बैंक जैसी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे हर प्रकार के उद्योग और व्यवसाय को बढ़ने का अवसर मिलता है। वर्ष 2025 को प्रदेश में उद्योग एवं रोजगार वर्ष के रूप में मनाया गया।

प्रदेश की प्रभावी नीतियों की वजह से बेरोजगारी दर में मध्यप्रदेश देश के उन तीन राज्यों में शामिल है जहां यह सबसे कम है। युवा शक्ति के मामले में प्रदेश पहले स्थान पर है।

MP Economic Growth

उद्योगों के लिए प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार रोजगार मूलक उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रोत्साहन दे रही है। उद्योग स्थापना पर 30 प्रतिशत कैपिटल सब्सिडी और एमएसएमई सेक्टर में 60 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जा रही है। मेडिकल कॉलेज खोलने वाले उद्यमियों को 25 एकड़ भूमि मात्र 1 रुपये में उपलब्ध कराई जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें: basant panchami 2026 : बसंत पंचमी पर सामूहिक विवाह सामाजिक एकता की है मिसाल : मुख्यमंत्री

MP Economic Growth: शहरी क्षेत्र और पर्यटन विकास

शहरी औद्योगिकीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। जबलपुर शहर के समग्र विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा, जिसमें आसपास के 50 किलोमीटर के सभी शहर शामिल होंगे। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की गई है, जिसकी 45 मिनट की यात्रा का किराया मात्र 3500 रुपये है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज अगर देश में कहीं चीता परिवार का विस्तार हो रहा है, तो वह मध्यप्रदेश में हो रहा है, जो पूरे एशिया के लिए गर्व की बात है।

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime

Kantara विवाद में रणवीर सिंह ने मांगी माफी, हाईकोर्ट में दिया हलफनामा

Kantara: रणवीर सिंह ने फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 के एक किरदार की

PM Modi ने ट्रंप पर हमले पर दी प्रतिक्रिया, कहा- जानकर राहत मिली कि वे सुरक्षित हैं

PM Modi: नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी

Water Crisis: भीषण गर्मी में खोंगापानी में गहराया जल संकट, वार्डवासियों की बढ़ी परेशानी

Water Crisis: छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले अंतर्गत नगर पंचायत खोंगापानी में भीषण

White House फायरिंग, ट्रंप ने जारी की हमलावर की फोटो, सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश नाकाम

White House: डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में हुई फायरिंग

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. गर्लफ्रेंड से नाराज युवक

MP: Top 10

1. भोपाल में कचरा प्लांट में भीषण आग भोपाल के अन्ना नगर

Aaj ka Panchang: वैशाख शुक्ल दशमी पर बन रहे शुभ योग, जानें राहुकाल और राशिफल

वैशाख शुक्ल दशमी तिथि और रविवार का दिन विशेष धार्मिक महत्व रखता

Horoscope: जानें आज का राशिफल

मेष राशि: प्रेम और परिवार में खुशियां आज का दिन आपके लिए

Uttarakhand Assembly Elections : भीमताल में हरीश रावत का बड़ा बयान, 2027 में कांग्रेस की वापसी का दावा

Uttarakhand Assembly Elections : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत Uttarakhand Assembly