,

Narayanpura School Inspection: जिला पंचायत सीईओ का नारायणपुरा स्कूलों का औचक निरीक्षण, तंबाकू खाते शिक्षक को निलंबन

- Advertisement -
Ad imageAd image
Narayanpura School Inspection

Reporter: Boby Ali, Edit By: Mohit Jain

Narayanpura School Inspection: जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने ग्राम पंचायत पठापुर अंतर्गत प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला नारायणपुरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर सीईओ ने सख्त रुख अपनाया।

Narayanpura School Inspection: तंबाकू खाते शिक्षक को निलंबन

प्राथमिक शाला में कुल 5 शिक्षक पदस्थ पाए गए, जिनमें से 2 शिक्षक अवकाश पर थे। शाला प्रभारी मोहनलाल मिश्रा निरीक्षण के दौरान तंबाकू खाते हुए पाए गए। उनकी टेबल पर तंबाकू और चूने की डिब्बी भी मिली। इसके अलावा उन्होंने हिंदी पढ़ाते हुए भी छात्रों का हिंदी स्तर कमजोर पाया गया।

Narayanpura School Inspection

इन लापरवाहियों के चलते जिला पंचायत सीईओ ने मोहनलाल मिश्रा को निलंबित करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए।

दो शिक्षिकाओं को कारण बताओ नोटिस

निरीक्षण के दौरान वंदना गुप्ता और संजू चौरसिया अनुपस्थित पाई गईं। इनके खिलाफ शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

Narayanpura School Inspection: माध्यमिक शाला में सुधार के निर्देश

माध्यमिक शाला नारायणपुरा के निरीक्षण में सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए। हालांकि, सीईओ ने शाला की शैक्षणिक और भौतिक व्यवस्था बेहतर करने के लिए निर्देश दिए। कक्षा कक्षों की दीवारों पर महापुरुषों की तस्वीरें और देश-प्रदेश के नक्शे लगाने और बच्चों के सीखने-सिखाने की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

Narayanpura School Inspection

शिक्षा की गुणवत्ता पर सख्त रुख

सीईओ ने स्पष्ट किया कि शिक्षा की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा और लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भिंड में सहायक सचिव

Trump के हेलीकॉप्टर के बेहद करीब पहुंचा पैसेंजर विमान, वॉशिंगटन में मचा हड़कंप; जांच शुरू

Trump: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक हेलीकॉप्टर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. रायगढ़ में शिवा सारथी गैंग

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भिंड में सहायक सचिव

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 06 जून 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व

Bihar Crime News: मोतिहारी पुलिस का बड़ा एक्शन, 54 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट: टुनटुन कुमार Bihar Crime News मोतिहारी पुलिस ने मादक पदार्थों की

Shikohabad Accident: शिकोहाबाद में करंट लगने से मजदूर की मौत, पोस्टमार्टम के लिए निजी एंबुलेंस का सहारा

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Shikohabad Accident फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र