,

MP News 24-01-2026: जानें मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

MP News 24-01-2026

MP News 24-01-2026: मौसम का बदला मिजाज

ग्वालियर-चंबल अंचल में बादल छाए रहे और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई। प्रदेश में अगले दो दिनों तक तेज ठंड से राहत रहेगी, जबकि 27 जनवरी से मावठा गिरने के आसार हैं।

MP News 24-01-2026

इंदौर में दूषित पानी का असर
दूषित पानी से बीमार 10 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें एक वेंटिलेटर पर और एक आईसीयू में है। अधिकांश मरीज बुजुर्ग हैं, हालांकि डायरिया के मामलों में अब कमी देखी जा रही है।

क्रिश्चियन कॉलेज की जमीन सरकारी हुई
इंदौर स्थित क्रिश्चियन कॉलेज की लगभग 400 करोड़ रुपये की जमीन सरकार के अधीन कर दी गई है। 137 साल पुरानी लीज शर्तों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए तीन दिन में कब्जा लेने के आदेश दिए गए हैं।

मासूम से दुष्कर्म-हत्या मामला
हाईकोर्ट ने पांच साल की बच्ची से रेप और हत्या के आरोपी की तिहरी फांसी की सजा को बरकरार रखा। कोर्ट ने कहा कि घटना की कल्पना मात्र से रूह कांप उठती है।

MP News 24-01-2026

जैन लिगेसी क्रिकेट टूर्नामेंट
भोपाल में टूर्नामेंट के दूसरे दिन रेस्टफुल रॉयल्स और एसजे इलेवन ने अपने मुकाबले जीते। 360 धुरंधर टीम ने आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत दर्ज की।

तराना में फिर हिंसा
उज्जैन जिले के तराना में पथराव और आगजनी की घटना हुई। बस फूंकी गई, दुकान जलाई गई और मंदिर पर हमला हुआ। पुलिस ने अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।

आईपीएस अभिषेक तिवारी का इस्तीफा
मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी अभिषेक तिवारी ने इस्तीफा दे दिया है। वे बालाघाट, सागर और रतलाम के एसपी रह चुके हैं और फिलहाल एनटीआरओ दिल्ली में पदस्थ थे।

MP News 24-01-2026: शिवराज ने निभाया वादा

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिव्यांग मित्र को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल भेंट की। विदिशा में किया गया वादा अब पूरा हुआ, आगे बहुदिव्यांगों की पहचान की जाएगी।

MP News 24-01-2026

शादी के नाम पर ठगी का खुलासा
ग्वालियर में सीसीटीवी फुटेज से अपहरण का मामला उजागर हुआ। शादी के नाम पर दो लाख रुपये लिए गए और बाद में अपहरण का नाटक रचा गया।

जेपी नड्डा ने बंगाल और बांग्लादेश में बंगाली समाज की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि बंगाल में बंगाली समाज खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है, जिसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है, साथ ही उन्होंने बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों पर भी गहरी चिंता जताई।

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…

Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजपा की समीक्षा बैठक शुरू, मिशन 2027 की तैयारियों पर हो रहा मंथन

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur News उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027…

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 2 ODI कब होगा? जानें मैच की तारीख, समय और वेन्यू

2 ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच शुरू…