Vaishno Devi snowfall: माता वैष्णो देवी समेत प्रमुख हिल स्टेशनों में पहली बर्फबारी, पर्यटकों और स्थानीय लोगों में खुशी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Vaishno Devi snowfall

Edit by: Priyanshi Soni

Vaishno Devi snowfall : जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में इस साल की पहली बर्फबारी हुई। गुरुवार को त्रिकुटा पर्वत पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई, जिससे पूरे तीर्थयात्रा मार्ग पर अनोखे और मनोहारी दृश्य देखने को मिले।

Vaishno Devi snowfall: भद्रवाह घाटी में भी बर्फबारी, मौसम ने बढ़ाई ठंडक

भद्रवाह घाटी में शुक्रवार सुबह इस मौसम की पहली बर्फबारी देखने को मिली। स्थानीय लोग और कश्मीर घूमने आए पर्यटक इस दृश्य को देखकर प्रसन्न हुए। बर्फ से ढकी सड़कें और गलियां पूरे इलाके की खूबसूरती को और बढ़ा रही हैं। प्रशासन और पुलिस ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Vaishno Devi snowfall: जम्मू के प्रमुख पर्यटन स्थल भी हुए बर्फ से सजे

जम्मू जिले के प्रसिद्ध हिल स्टेशन बटोटे में भारी बर्फबारी हुई। इसके अलावा पटनीटॉप, नाथाटॉप और सनासर जैसे पर्यटन स्थल भी बर्फ से ढक गए। इससे स्थानीय व्यवसायियों, होटल मालिकों, टैक्सी ड्राइवरों, खच्चर और घोड़े वालों, फोटोग्राफरों और दुकानदारों में खुशी की लहर दौड़ गई।

बर्फबारी से कृषि, जलस्तर और स्वास्थ्य को मिलेगा लाभ

Vaishno Devi snowfall

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, जम्मू प्रांत में आधी रात से शुरू हुई बारिश धीरे-धीरे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी में बदल गई। इस प्राकृतिक घटना से बिजली उत्पादन में सुधार, भूजल स्तर में वृद्धि और फल-सब्जी उत्पादन में लाभ की उम्मीद है। साथ ही वातावरण में धूल और प्रदूषण कम होने से लोगों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ेगा।

Vaishno Devi snowfall: पर्यटन में तेजी, होटल और स्थानीय व्यवसायियों को राहत

बर्फबारी के कारण अब पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। माता वैष्णो देवी मंदिर से आने वाले श्रद्धालु बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पहुंचेंगे। अप्रैल में पहलगाम नरसंहार, ऑपरेशन सिंदूर और बारिश से पर्यटन प्रभावित हुआ था, लेकिन अब बर्फबारी से होटल मालिकों, छोटे व्यापारियों और ठेले वालों के लिए रोजगार और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।

Read also: US exits WHO: अमेरिका ने WHO से सदस्यता समाप्त की , अब करेगा केवल सीमित स्वास्थ्य सहयोग

Harappan Civilization : सिंधु (हड़प्पा) सभ्यता पर भारत और पाकिस्तान के अलग नजरिए

Harappan Civilization : दुनिया की सबसे रहस्यमयी सभ्यताओं में क्यों शामिल है

Emergency 1975 : आपातकाल का सच, यदि वो कठोर कदम न उठता, तो क्या होता?

Emergency 1975 : आपातकाल की पृष्ठभूमि और उस दौर की चुनौतियां (डॉ

ICAI CA Intermediate Result 2026 जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; पास प्रतिशत और मेरिट लिस्ट भी उपलब्ध

ICAI CA Intermediate Result 2026 : नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स

Plastic Pollution Awareness: हल्द्वानी की महिलाएं बनीं पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

Plastic Pollution Awareness: जूट बैग और कूड़ा पृथक्करण के जरिए प्लास्टिक के

Atlas Moth: 99% लोग खा गए धोखा! सांप नहीं, निकला कुदरत का अद्भुत जीव

Atlas Moth: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर ने लोगों को किया हैरान