,

Police Encounter: बुलंदशहर में इनामी गैंगस्टरों से पुलिस की मुठभेड़, दो गोली लगने से घायल, 3 गिरफ्तार

Police Encounter

Report by: Suresh Bhati, Edit by: Priyanshi Soni

Police Encounter: बुलंदशहर जनपद में पुलिस और इनामी गैंगस्टरों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। घायल गैंगस्टरों की पहचान अनुज वर्मा और हनी वर्मा के रूप में हुई है। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों को पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Police Encounter: तीसरा साथी भी दबोचा गया

मुठभेड़ और नाकाबंदी के दौरान गैंग का तीसरा सदस्य अरविंद निषाद भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तीनों बदमाश गैंगस्टर अधिनियम के तहत नामजद थे और लंबे समय से पुलिस को उनकी तलाश थी।

Police Encounter: वाहन चेकिंग के दौरान हुई कार्रवाई

अनूपशहर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे। खुद को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में दो बदमाशों को घायल कर गिरफ्तार कर लिया।

Police Encounter: हथियार और बाइक बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा और एक बाइक बरामद की है। बरामद सामान को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Police Encounter: इलाके में बढ़ी सुरक्षा

घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और पुलिस टीम की कार्रवाई की सराहना की।

Read Also: Anti Corruption Raid: शिकायत पर एंटी करप्शन टीम की छापेमारी, रिश्वत लेते पकड़े गए कर्मी

Tribal Protest : आदिवासी समाज का ऐलान, सरकार की परीक्षा, जल-जंगल-जमीन पर फिर सिय़ासी संग्राम

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Tribal Protest : रायपुर, छत्तीसगढ़ में आदिवासी आंदोलन के…

PDA Manifesto : अखिलेश का दांव, कितना बदलेगा चुनाव, प्रणपत्र को BJP ने बताया ढकोसला पत्र

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव PDA Manifesto : लखनऊ, उत्तर प्रदेश की चुनावी बिसात...…

Jharkhand News : जमशेदपुर पहुंचे सीएम सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी को दी श्रद्धांजलि

Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित झारखंड…

CG: उत्तर छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. उत्तर छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठिठुरन, बलरामपुर में पारा 8.8 डिग्री…

MP: IAS तरुण भटनागर पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी, जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.

MP: 1. IAS तरुण भटनागर पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी, निवाड़ी कलेक्टर…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 27 नवंबर 2026, शुक्रवार का दिन कई राशियों के…

IITF 2026 में झारखंड का पारंपरिक स्वाद हुआ लोकप्रिय, फूड स्टॉल को मिला रजत पदक

IITF 2026 नई दिल्ली/रांची, भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ)-2026 के 45वें संस्करण…

Chhattisgarh Politics : संविधान दिवस पर सियासी रण, संविधान रक्षा मार्च V/s संविधान गौरव दिवस

Chhattisgarh Politics : कांग्रेस ने खोला मोर्चा, बीजेपी ने किया पलटवार रिपोर्ट-…

Chakulia Park : 28 नवंबर को होगा इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क का उद्घाटन, सीएम सोरेन ऑनलाइन करेंगे शुभारंभ

रिपोर्ट- प्रेम श्रीवास्तव Chakulia Park : चाकुलिया.चाकुलिया क्षेत्र के लिए 28 नवंबर…