,

Gorakhpur: ग्राम पंचायत बढ़या टिकुर में भ्रष्टाचार के आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

- Advertisement -
Ad imageAd image
Gorakhpur

संवाददाता : अरूण कुमार

कागजों में विकास, ज़मीन पर काम नदारद

Gorakhpur गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बढ़या टिकुर में ग्रामीणों ने वर्तमान प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई विकास कार्य कागजों में पूरे दिखा दिए गए, जबकि मौके पर आज तक उनका कोई निशान नहीं है। सीसी सड़क निर्माण के नाम पर भुगतान तो निकाल लिया गया, लेकिन संबंधित रास्ते या तो जर्जर हैं या बने ही नहीं, जिससे आवागमन में दिक्कत हो रही है।

स्ट्रीट लाइट और अन्य योजनाओं पर सवाल

Gorakhpur ग्रामीणों ने स्ट्रीट लाइट व्यवस्था में भी भारी अनियमितताओं का आरोप लगाया है। उनके अनुसार, लाइट लगाने के नाम पर सरकारी धन निकाला गया, पर कई स्थानों पर न तो लाइट लगी है और न ही चालू हालत में है। रात में अंधेरा रहने से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके साथ ही अन्य योजनाओं में भी बिना काम हुए धनराशि निकालने की बात कही गई है, जिससे ग्राम सभा के विकास पर नकारात्मक असर पड़ा है।

प्रधान का खंडन, जांच का आश्वासन

Gorakhpur मामले में प्रधान प्रतिनिधि ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है और यदि कहीं कमी है तो निष्पक्ष जांच कराई जाए। वहीं, बड़हलगंज के खंड विकास अधिकारी मनोज सिंह ने कहा कि मीडिया के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Read this: IND vs NZ T20I: अभिषेक शर्मा करेंगे कीवी टीम के खिलाफ धमाकेदार शुरुआत, सिर्फ 2 छक्के और तोड़ देंगे अपने गुरू का रिकॉर्ड!

Madhupur School Theft: मधुपुर में निजी विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, नौ पंखे और जैप जवानों के मेस से आटा ले गए चोर

रिपोर्टरू इम्तियाज अंसारी Madhupur School Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के मचवाटांड़ स्थित

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का