Madhya Pradesh : गूगल करेगा म.प्र. में आईटी, आईटीईएस और डेटा सेंटर में निवेश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में आईटी, आईटीईएस और डेटा सेंटर पर फोकस

Madhya Pradesh : दावोस में मंगलवार को मध्यप्रदेश के अधिकारियों और गूगल के एशिया पैसिफिक प्रेसिडेंट संजय गुप्ता के बीच बैठक हुई। इस दौरान राज्य में आईटी और आईटीईएस सेक्टर, साथ ही प्रस्तावित डेटा सेंटर परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। गुप्ता ने मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं में रुचि दिखाई और जेमिनी एआई (Gemini AI) के माध्यम से कृषि और शिक्षा क्षेत्रों में डिजिटल नवाचार के अवसरों पर विचार साझा किए।

हरित ऊर्जा और अनुकूल नीतिगत ढांचे पर जोर

Madhya Pradesh बैठक में राज्य सरकार ने आईटी और डेटा सेंटर परियोजनाओं के लिए सतत और पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु हरित ऊर्जा आधारित नीति की रूपरेखा प्रस्तुत की। इसके अलावा, गूगल जैसी वैश्विक कंपनियों की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने की मध्यप्रदेश की क्षमता, अनुकूल नीतिगत ढांचा और सहयोगी दृष्टिकोण को भी स्पष्ट किया गया।

तकनीकी केंद्र के रूप में मध्यप्रदेश का विकास

Madhya Pradesh गूगल के संजय गुप्ता ने आईटी अवसंरचना, डिजिटल नवाचार और कौशल विकास के माध्यम से मध्यप्रदेश को एक उभरते तकनीकी हब के रूप में विकसित करने में सहयोग देने पर सहमति जताई। यह पहल राज्य में निवेश, नवाचार और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Read this: Madhya parades : दक्ष आयुष्मान पहल के लिए मध्य प्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और