,

Prayagraj: मौनी अमावस्या पर संगम तट पर विवाद

- Advertisement -
Ad imageAd image
Prayagraj

रिपोर्ट: नफीस अहमद

शंकराचार्य ने स्नान से किया इनकार

Prayagraj प्रयागराज में मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर माघ मेले के दौरान संगम तट पर विवाद उत्पन्न हुआ। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के काफिले को सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने संगम तट की ओर बढ़ने से रोक दिया, जिसके बाद उन्होंने संगम में स्नान करने से इनकार कर दिया और अपनी पालकी वापस अखाड़े की ओर मोड़ ली।

शिष्यों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप

Prayagraj शंकराचार्य ने आरोप लगाया कि उनके शिष्यों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया। विवाद के दौरान शिष्यों और पुलिस-प्रशासन के बीच तीखी बहस हुई, जो बाद में धक्का-मुक्की में बदल गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तनावपूर्ण माहौल साफ देखा जा सकता है।

प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी की

Prayagraj घटना के बाद संगम तट पर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया। प्रशासन ने कहा कि यह कदम भीड़ को नियंत्रित करने और किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए उठाए गए थे। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इस घटना ने माघ मेले के दौरान प्रशासन और संत समाज के समन्वय को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read this: Pilibhit : पीलीभीत में सड़क हादसा: दो भाइयों की मौत

Madhupur School Theft: मधुपुर में निजी विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, नौ पंखे और जैप जवानों के मेस से आटा ले गए चोर

रिपोर्टरू इम्तियाज अंसारी Madhupur School Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के मचवाटांड़ स्थित

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का