Yoga Department: सागर केंद्रीय विवि में महर्षि पतंजलि भवन खाली करने का फरमान, 150 छात्रों का भविष्य दांव पर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Yoga Department

Yoga Department: केंद्र सरकार योग को विश्व स्तर पर बढ़ावा दे रही है और इसे शिक्षा का मुख्य आधार बनाने की नीतियां बना रही है। वहीं सागर स्थित डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन योग विभाग की ऐतिहासिक प्रतिष्ठा और उसके नव-निर्मित ‘महर्षि पतंजलि भवन’ को खत्म करने पर उतर आया है।

Yoga Department: 12 करोड़ की लागत से बना भवन अब खाली कराया जाएगा

1959 में स्थापित योग विभाग, देश के सबसे पुराने योग विभागों में से एक है। 1980 में यहाँ देश की पहली योग पीएचडी शुरू हुई। वर्षों तक छोटे कमरों में चलने के बाद 2015-16 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय की विशेष राशि ₹12 करोड़ से 2021 में महर्षि पतंजलि भवन का निर्माण किया गया। अब विवि प्रशासन ने बीती 8 जनवरी को इसे खाली करने का आदेश जारी किया है।

Yoga Department

पुरानी बिल्डिंग में पढ़ाई और अभ्यास असंभव
विश्वविद्यालय प्रशासन योग विभाग को पुरानी कंप्यूटर साइंस बिल्डिंग में शिफ्ट करना चाहता है, जहाँ पर्याप्त जगह नहीं है। वर्तमान में यहाँ 150 छात्र अध्ययनरत हैं, जो हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और बनारस सहित अन्य राज्यों से हैं। छात्रों और शिक्षकों का कहना है कि योग एक प्रयोगात्मक विषय है और इसके लिए शांत वातावरण और बड़े हॉल्स की जरूरत होती है। पुरानी बिल्डिंग में न केवल नियमित कक्षाएं बल्कि परीक्षाएं भी आयोजित करना मुश्किल होगा।

Yoga Department

Yoga Department: छात्र और शिक्षकों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

विभागीय अध्यक्ष प्रो. बी.आई. गुरू और छात्रों ने सांसद लता वानखेड़े को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने केंद्र सरकार की मंशा के विपरीत लिए गए निर्णय को रोकने की गुहार लगाई।

Yoga Department: कुलपति का मौन और विवाद

प्रभारी कुलपति प्रो. यशवंत ठाकुर ने आदेश जारी करने के बाद इस मामले में चुप्पी साध ली है। छात्रों और शिक्षकों का मानना है कि यह भवन विशेष बजट से विभाग के लिए बनाया गया था और इसे खाली कराना तर्कसंगत नहीं है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP TOP 10: राजनीति, मौसम, शिक्षा और प्रशासन से जुड़ी अहम अपडेट

1. MP TOP 10: मध्यप्रदेश में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

MP TOP 10: राजनीति, मौसम, शिक्षा और प्रशासन से जुड़ी अहम अपडेट

1. MP TOP 10: मध्यप्रदेश में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

TOP 10: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नदी प्रदूषण मामले में जताई सख्त नाराजगी TOP

DailyHoroscope : 10 मई 2026 का राशिफल

DailyHoroscope : आज का दिन भावनाओं, निर्णयों और नए अवसरों का संकेत

Mahidpur: ‘लेडी सिंघम’ का बड़ा एक्शन, वन और राजस्व विभाग ने आरा मशीनों पर की छापेमारी

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur उज्जैन जिले के महिदपुर क्षेत्र में अवैध

Sandipani School : देशभर में मॉडल बनेंगे सांदीपनि स्कूल ,सांदीपनि स्कूलों से शिक्षा को नए आयाम

Sandipani School : गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर जोर,केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुख्यमंत्री

Disneyland Fair Clash : कोरबा के डिजनीलैंड मेले में हंगामा, दंपत्ति से मारपीट का आरोप

Disneyland Fair Clash : टिकट विवाद के बाद झूला कर्मचारियों और दंपत्ति

Bhopal: CM डॉ. मोहन ने नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ

Bhopal: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री