रिपोर्ट – प्रेमपाल सिंह
एएनटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तारी
Firozabad : थाना रसूलपुर पुलिस और एएनटीएफ आगरा की टीम ने एक अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया। कार्रवाई में दो तस्करों को पकड़कर उनके कब्जे से 5 किलो 753 ग्राम चरस बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही है। यह अभियान उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर नारकोटिक्स तस्करी विरोधी अभियान के तहत चलाया गया।

तस्करी का तरीका और नेटवर्क का खुलासा
Firozabad पुलिस पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार आरोपी नेपाल से सस्ती चरस खरीदकर भारत में चार-पांच गुना अधिक दाम में बेचते थे। इस तस्करी नेटवर्क का संचालन नेपाल निवासी शेषनाथ मास्टर द्वारा किया जाता था, जो फोन के माध्यम से जानकारी देकर चरस की खेप की डिलीवरी कराता था।

आगे की जांच और कार्रवाई
Firozabad दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना रसूलपुर में एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश और पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और संगठित गिरोहों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Read this: Ganjbasoda :मकर संक्रांति पर बेतवा नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी, भक्ति का हुआ संगम





