,

Dhurandhar 2: रहमान डकैत की वापसी को लेकर सस्पेंस हुआ खत्म, जानें पूरी खबर

Dhurandhar 2

Dhurandhar 2: रहमान डकैत के किरदार में अक्षय खन्ना ने पहली फिल्म ‘धुरंधर’ में धमाल मचाया था। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के पहले पार्ट में उनके किरदार को मार दिया गया था, जिससे फैंस के मन में सवाल था कि क्या दूसरे भाग में उन्हें देखा जाएगा। अब खबर है कि अक्षय खन्ना ‘धुरंधर 2’ में रहमान डकैत की भूमिका निभाएंगे।

Dhurandhar 2

फिल्म की मुख्य कहानी रणवीर सिंह के किरदार जसकीरत सिंह रंगी (अंडरकवर एजेंट ‘हमजा अली मजारी’ पर केंद्रित होगी, लेकिन बीच-बीच में रहमान डकैत की बैकस्टोरी और उनके कई लेयर्स को विस्तार से दिखाया जाएगा। मेकर्स ने उनके किरदार को पर्दे पर जीवंत करने के लिए एक हफ्ते की शूटिंग का प्लान बनाया है।

Dhurandhar 2

सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह

अक्षय खन्ना के लौटने की खबर आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एक यूजर ने लिखा कि बस उनके स्क्रीनटाइम को बढ़ाया जाए, वहीं दूसरे ने कहा कि उनकी जॉ लाइन और चीक बोन्स की याद आ रही है। कई फैंस तो रहमान डकैत की कसाईनुमा बैकस्टोरी देखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Dhurandhar 2

इससे पहले आर. माधवन के किरदार को लेकर भी फैंस निराश थे, लेकिन उन्होंने वादा किया था कि ‘धुरंधर 2’ में उनका रोल फुल फ्लेज़ होगा।

Dhurandhar 2: बॉक्स ऑफिस का रिकॉर्ड और रिलीज़ डेट

2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ ने वर्ल्डवाइड लगभग 1302 करोड़ रुपये की कमाई की थी और 40 दिनों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी थी। फिल्म के क्लाइमेक्स के बाद से ही दर्शक दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

Dhurandhar 2

निर्देशक आदित्य धर ने पहले ही घोषणा कर दी है कि ‘धुरंधर 2’ इस साल 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के दमदार अभिनय के साथ दर्शक एक्शन और ड्रामे का नया अनुभव देखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Aaj ka Rashifal: जानें दिवाली पर कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 8 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Lawrence Bishnoi गैंग को बड़ा झटका, अमेरिका में गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. करंट से कपड़ा…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. इस बार…