Report: Sunil kumar
मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया मांगपत्र
Hapur : सोनू कश्यप हत्याकांड के आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर महर्षि कश्यप फाउंडेशन, हापुड़ के जिलाध्यक्ष एवं भारतीय किसान यूनियन बाबा के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम संबोधित किया गया, जिसमें मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई।

दोषियों को फांसी की सजा की मांग
Hapur फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि मेरठ में हुए सोनू कश्यप हत्याकांड के दोषियों को फांसी जैसी कठोर सजा दी जानी चाहिए। उनका कहना है कि इस जघन्य घटना की जांच शासन स्तर पर कराई जाए, ताकि किसी भी दोषी को बख्शा न जा सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
Hapur वक्ताओं ने बताया कि इस घटना को लेकर हापुड़ जिले के कश्यप समाज में गहरा रोष है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मामले का खुलासा नहीं किया गया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो कश्यप समाज धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।
Read this: Gwalior Cyber Crime: 200 रुपए के मुनाफे के लालच में खोए ₹ 3.50 लाख





