,

Domuhani Sangam Mahotsav 2026: एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं की ऐतिहासिक सहभागिता

Domuhani Sangam Mahotsav 2026

Report by: Prem Srivastava, Edit by: Priyanshi Soni

Domuhani Sangam Mahotsav 2026: राष्ट्रव्यापी महापर्व मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सोनारी स्थित दोमुहानी संगम घाट पर दिनांक 14 जनवरी 2026 को आयोजित दो दिवसीय दोमुहानी संगम महोत्सव 2026 भव्यता और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। हिंदू उत्सव समिति एवं उम्मीद एक अभियान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता रही, जिसने इसे ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।

Domuhani Sangam Mahotsav 2026: बनारस-हरिद्वार की तर्ज पर माँ स्वर्णरेखा की आरती बनी आकर्षण

इस आयोजन का मुख्य आकर्षण बनारस एवं हरिद्वार की तर्ज पर माँ स्वर्णरेखा की भव्य आरती रही। जमशेदपुरवासियों को पहली बार इस तरह का दिव्य और अलौकिक दृश्य देखने को मिला, जिससे संगम घाट पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूब गया।

Domuhani Sangam Mahotsav 2026: दोपहर से शुरू हुआ आयोजन, प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह

Domuhani Sangam Mahotsav 2026

महोत्सव का शुभारंभ दोपहर 12 बजे विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ हुआ। इस दौरान आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में 125 प्रतिभागियों और चित्रांकन प्रतियोगिता में 150 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों और युवाओं की रचनात्मकता, रंगों और कलात्मक अभिव्यक्तियों ने पूरे संगम स्थल को जीवंत कर दिया और आयोजन में विशेष आकर्षण जोड़ दिया।

Domuhani Sangam Mahotsav 2026: भजन संध्या ने बांधा भक्तिरस

Domuhani Sangam Mahotsav 2026

प्रतियोगिताओं के पश्चात प्रसिद्ध भजन गायक सोनू दुलरूवा एवं देवेंद्र पाण्डेय की टीम ने भजन संध्या प्रस्तुत की। उनकी सुरीली भक्ति प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया और पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूब गया।

Domuhani Sangam Mahotsav 2026: माँ स्वर्णरेखा की भव्य आरती के साथ समापन

संध्या बेला में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में माँ स्वर्णरेखा की भव्य आरती संपन्न हुई। हर-हर गंगे के जयघोष, दीपों की रौशनी और श्रद्धा से भरे वातावरण ने संगम स्थल को अलौकिक आभा से भर दिया।

51 हजार दीपकों से जगमगाया संगम तट

आयोजन के दौरान संगम तट पर 51,000 दीपकों का प्रज्वलन किया गया। दीपमालिका से आलोकित संगम स्थल आध्यात्मिक सौंदर्य का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रहा था, जिसे देखकर श्रद्धालु अभिभूत नजर आए।

आयोजन में इनकी रही प्रमुख भूमिका

कार्यक्रम के सफल आयोजन में हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह, प्रवक्ता सुखदेव सिंह, संरक्षक शिवशंकर सिंह एवं शंकर रेड्डी की अहम भूमिका रही। वहीं उम्मीद एक अभियान से अमरनाथ सिंह, हेमंत सिंह, अविषेक जी के साथ-साथ झरना देवी, शशि दीदी, संतोषी साहू, पूजा एवं दुर्गा देवी ने भी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, विशेष अतिथि सांसद विद्युत महतो, विधायक सरयू राय, विधायक पूर्णिमा दास साहू सहित अनेक समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

दोमुहानी संगम महोत्सव 2026 ने न केवल धार्मिक आस्था को सशक्त किया, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समरसता का भी भव्य संदेश दिया।

यह खबर भी पढ़ें: Jharkhand News 14 January : विश्व आर्थिक मंच पर झारखण्ड की भागीदारी महज संवाद नहीं, देश के लिए टर्निंग प्वाइंट का संकेत: सीएम

Chanakya Niti: जीवन में जहर घोल देते हैं ये 4 तरह के लोग, खुश रहना है तो बना लें दूरी

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, रिश्तों, व्यवहार और सफलता

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार 23 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Jamshedpur Vehicle Theft: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 बाइक-स्कूटी बरामद, आठ गिरफ्तार

Jamshedpur Vehicle Theft के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए

National Defence University MoU: पुलिस और जेल अधिकारियों को मिलेगी साइबर-फॉरेंसिक ट्रेनिंग

National Defence University MoU: मध्य प्रदेश में साइबर सुरक्षा और डिजिटल फॉरेंसिक्स

Santosh Choubey Honorary Doctorate: तकनीक से साहित्य तक संतोष चौबे की उपलब्धियों को मिला सम्मान

Santosh Choubey Honorary Doctorate: भोपाल के शिक्षाविद, साहित्यकार और सामाजिक उद्यमी संतोष

Suvendu Adhikari Mukesh Ambani Meeting: मुंबई में अंबानी से मिले बंगाल CM, निवेश और रोजगार पर चर्चा

Suvendu Adhikari Mukesh Ambani: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार

India Sri Lanka Final: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड

India Sri Lanka Final: हांगझोउ एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम

Jamui Encounter: सम्राट चौधरी बोले- अपराधी की कोई जाति नहीं होती, पुलिस देगी जवाब

Jamui Encounter: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी के

Supaul Lifeline Hospital: इलाज के नाम पर 25 हजार रुपये लेने और बदसलूकी का आरोप, जांच की मांग

Supaul Lifeline Hospital: बिहार के सुपौल में एक निजी अस्पताल की कार्यप्रणाली

UP Teacher Appointment: नियुक्ति के नाम पर पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा, CM योगी की दो टूक

UP Teacher Appointment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 22

Shajapur Bypass Protest: 90% निजी जमीन पर प्रस्तावित बायपास का विरोध, किसानों ने सुझाया वैकल्पिक रास्ता

Shajapur Bypass Protest: शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में प्रस्तावित बायपास निर्माण