,

Sukma Breaking News: निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

- Advertisement -
Ad imageAd image
Sukma Breaking News

Edit by: Priyanshi Soni

Sukma Breaking News: सुकमा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। कांकेर लंका क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

Sukma Breaking News: मृतक की हुई पहचान

मृतक की पहचान पण्डो रामा (48 वर्ष), पिता पण्डो जोगा के रूप में हुई है। रामा ग्राम भटपाड़ पेंटापाड, थाना चिंतागुफा का निवासी बताया जा रहा है।

Sukma Breaking News

Sukma Breaking News: कॉमन सर्विस सेंटर के निर्माण में कर रहा था काम

जानकारी के अनुसार मृतक कॉमन सर्विस सेंटर के निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था। यह निर्माण कार्य ग्राम पंचायत में सचिव और सरपंच के माध्यम से कराया जा रहा था। काम के दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से रामा की हालत गंभीर हो गई। करंट लगते ही मजदूर बेहोश होकर गिर पड़ा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

यह खबर भी पढ़ें: Surajpur Crime News: पंचायत सचिव की हैवानियत, भतिजी से दुष्कर्म का आरोप

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर जोन के स्टेशनों