रिपोर्ट: रवि सेन
सूचना पर तुरंत कार्रवाई
Banda : बंडा पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली कि कुछ लोग पिकअप वाहन से अवैध रूप से खैर की लकड़ी का परिवहन कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी अंजली उदेनिया ने तुरंत टीम गठित की और कांटी रोड पर वाहन को रोककर चेक किया।

पिकअप में खैर की लकड़ी मिली
Banda जांच में पिकअप वाहन में बिना किसी दस्तावेज के खैर की लकड़ी पाई गई। यह लकड़ी अवैध रूप से परिवहन की जा रही थी। इस कार्रवाई से अवैध कटाई और परिवहन को रोकने में पुलिस को सफलता मिली।

ड्राइवर गिरफ्तार, वन विभाग को सौंपा
Banda पिकअप वाहन के चालक गौरीशंकर लोधी और देवेंद्र सिंह ठाकुर (पपाऊनी थाना बल्देवगढ़) को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उन्हें और लकड़ी को अग्रिम कार्रवाई के लिए वन विभाग बंडा के सुपुर्द कर दिया गया।





