,

Bemetara Murder News: पैसों के विवाद में रिश्तों का कत्ल, बड़े भाई ने सब्बल से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या

Bemetara Murder News

Reporter: Sanju Jain, Edit By: Mohit Jain

Bemetara Murder News: बेमेतरा जिले के देवरबीजा चौकी क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा आवास में बीती मध्य रात्रि दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

Bemetara Murder News: सब्बल से ताबड़तोड़ हमला, मौके पर ही हुई मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंदिरा आवास निवासी जगमोहन देशलहरे का अपने छोटे भाई जग्नू देशलहरे के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बीती रात यह विवाद अचानक उग्र हो गया। आवेश में आकर बड़े भाई जगमोहन ने सब्बल से छोटे भाई जग्नू पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना घातक था कि जग्नू की मौके पर ही मौत हो गई।

Bemetara Murder News

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी भाई गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही देवरबीजा चौकी प्रभारी रेशम लाल भास्कर अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बड़े भाई जगमोहन देशलहरे को गिरफ्तार कर लिया।

यह खबर भी पढ़ें: Surajpur News: राइस मिल में भयंकर आग, दमकल टीम ने किया काबू पाने का प्रयास

Bemetara Murder News

Bemetara Murder News: फॉरेंसिक टीम मौके पर, जांच जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी रही। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

Sagar News: इमारती लकड़ी का लाइसेंस देने मांगी रिश्वत, वनरक्षक को 4 साल की सजा

रिपोर्टर-आदर्श दुबे Sagar News: सागर में इमारती लकड़ी के व्यापार का लाइसेंस…

Narmadapuram News: PDS दुकानों में ₹1.04 करोड़ के राशन की हेराफेरी, पिता-पुत्र पर FIR के निर्देश

Narmadapuram News: नर्मदापुरम जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दो दुकानों…

Nazirabad News: गौवंश वध मामले का खुलासा, 30 बोर की रायफल और दो कारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Nazirabad News: भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सवोदरा में…

Korba News: 18 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना

Korba News: कोरबा नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न…

Bhopal: ‘नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए…