Umariya News 10th January 2026: मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उप मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Umariya News 10 January 2026

Umariya News 10th January 2026: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में जिला अस्पताल सभागार, उमरिया में शनिवार को जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं, योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा करते हुए उप मुख्यमंत्री ने मरीजों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Umariya News 10th January 2026: डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ की स्थिति की समीक्षा

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने जिले में चिकित्सकों की उपलब्धता, पैरामेडिकल स्टाफ के स्वीकृत, रिक्त एवं भरे पदों की जानकारी ली। साथ ही अनमोल पोर्टल, मॉडरेट एनीमिया, गर्भवती महिलाओं के प्रबंधन, टीकाकरण, एनआरसी में बेड की स्थिति, सिकल सेल, राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम और आयुष्मान कार्ड की समीक्षा की।

10 हजार से अधिक गर्भवती महिलाओं का अनमोल पोर्टल में पंजीयन

अनमोल पोर्टल की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में 10,365 गर्भवती महिलाओं का पंजीयन किया जा चुका है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के मामलों में गर्भवती महिलाओं को पहले से जागरूक किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि आशा कार्यकर्ता नियमित संपर्क में रहकर गर्भवती महिलाओं को दवाइयां उपलब्ध कराएं और उनके मनोबल को निरंतर बढ़ाया जाए।

Umariya News 10th January 2026

Umariya News 10th January 2026: टीबी मुक्त मरीजों को ‘टीबी चैंपियन’ के रूप में सम्मानित करने के निर्देश

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि टीबी रोग से मुक्त होने वाले मरीजों को टीबी चैंपियन के रूप में सम्मानित किया जाए। बताया गया कि राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 1,48,116 मरीजों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जिनमें से 1,520 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में 1,623 निक्षय मित्र सक्रिय हैं और 1,736 मरीजों को फूड बास्केट उपलब्ध कराई गई है।

सिकल सेल और टीबी मुक्त भारत में उमरिया को अव्वल बनाने का लक्ष्य

बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में 2,49,042 लोगों की सिकल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जिसमें 462 सक्रिय केस हैं। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सिकल सेल एवं टीबी मुक्त भारत अभियान में उमरिया जिले को देश में अग्रणी बनाया जाए। साथ ही विवाह से पूर्व सिकल सेल कार्ड के मिलान पर भी जोर दिया गया।

Umariya News 10th January 2026

आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

आयुष्मान कार्ड की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में 5,00,182 पात्र हितग्राहियों में से 4,90,486 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। वहीं 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 13,441 कार्ड बनाए गए हैं। उप मुख्यमंत्री ने पेंडिंग कार्ड निर्माण में आ रही समस्याओं को दूर कर शीघ्र कार्ड बनाने के निर्देश दिए।

Umariya News 10th January 2026: 100 बिस्तरीय अस्पताल का निर्माण मार्च तक पूरा करने के निर्देश

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि पूर्ण हो चुके विकास कार्यों का लोकार्पण सभी सुविधाओं के साथ सुनिश्चित किया जाए और प्रगतिरत कार्यों को तय समय सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माणाधीन 100 बिस्तरीय अस्पताल का कार्य मार्च तक पूर्ण किया जाए ताकि जल्द स्वास्थ्य सेवाएं प्रारंभ हो सकें।

ग्रामीण क्षेत्रों में टेलीमेडिसिन और एनआरसी फॉलोअप पर जोर

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में टेलीमेडिसिन के माध्यम से मरीजों के उपचार को बढ़ावा देने, एनआरसी में भर्ती बच्चों के नियमित फॉलोअप, संजीवनी क्लीनिक में दवाइयों एवं डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ आम नागरिकों को आसानी से मिले, यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

यह खबर भी पढ़ें: Khurai Dairy and Farmer Welfare 2026: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खुरई में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और किसानों के कल्याण के लिए किया कई परियोजनाओं का शुभारंभ

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में विधायक मानपुर सुश्री मीना सिंह, विधायक बांधवगढ़ श्री शिवनारायण सिंह, कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार भागवानी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना

Aiden Markram होंगे मेनचेस्टर सुपर जायंट्स के नए कप्तान, द हंड्रेड सीजन के लिए मिली जिम्मेदारी

Aiden Markram: टी20 फॉर्मेट के अनुभवी खिलाड़ी एडन मार्करम को द हंड्रेड

Ujjain: पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव शुरू, कई देशों की फिल्मों का होगा प्रदर्शन

Ujjain: उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कालिदास अकादमी के अभिरंग सभागार में

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. मैकेनिक ने सुसाइड से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. एमपी में LPG सिलेंडर

Horoscope: 14-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल