Report: Arvind Chouhan
छत्री की सफाई के दौरान गिरा मजदूर
Gwalior : सिंधिया राजवंश की छत्री पर सफाई के दौरान हादसा, मजदूर की मौत झांसी रोड थाना क्षेत्र स्थित सिंधिया राजवंश की ऐतिहासिक छत्री पर सफाई कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। ऊंचाई पर काम करते समय एक मजदूर का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह नीचे गिर पड़ा। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे कार्यस्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

परिजनों ने ठेकेदार पर लगाए गंभीर आरोप
Gwalior मृतक के परिजनों ने निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक के भाई का कहना है कि सफाई कार्य में घटिया गुणवत्ता की चेहली, बल्ली और रस्सी का उपयोग किया जा रहा था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। परिजनों का आरोप है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई, जिससे मजदूर की जान चली गई।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच
Gwalior घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि सिंधिया छत्री के रखरखाव और सफाई का ठेका पुणे की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Read this: somnath swabhiman parv 2026 : हजार वर्षों की आस्था, सहनशीलता और पुनरुत्थान का प्रतीक सोमनाथ





