,

Munger stray cattle drive: सड़कों पर घूमे पशु तो होंगे जब्त, नगर निगम ने शुरू किया सख्त अभियान

Munger stray cattle drive

Report by: Md. Athar Khan, Edit by: Priyanshi Soni

Munger stray cattle drive: मुंगेर शहर की सड़कों और बाजारों में आवारा पशुओं से बढ़ती परेशानी को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। आमजन की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से निगम ने आवारा पशुओं के खिलाफ विशेष अभियान की शुरुआत कर दी है। इस अभियान के तहत न केवल लावारिस पशु, बल्कि निजी पशुओं को भी जब्त किया जाएगा, यदि वे सड़कों पर खुले घूमते पाए गए।

Munger stray cattle drive: माईकिंग के जरिए दी जा रही चेतावनी

नगर निगम द्वारा पहले चरण में पूरे शहर में माईकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ई-रिक्शा पर ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाकर और बैनर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पशुपालकों से अपील की जा रही है कि वे अपने गाय, बैल और अन्य पशुओं को घर या बथान में ही बांधकर रखें।

Munger stray cattle drive

Munger stray cattle drive: दो दिन की मोहलत, फिर होगी कार्रवाई

निगम प्रशासन ने पशुपालकों को दो दिनों की मोहलत दी है। तय समय के बाद यदि कोई पशु सड़कों या बाजारों में आवारा घूमता पाया गया, तो उसे जब्त कर गौशाला में भेजा जाएगा। पशु को छुड़ाने के लिए मालिकों को निर्धारित जुर्माना भी देना होगा।

Munger stray cattle drive: आवारा पशुओं से बढ़ रही दुर्घटनाओं की आशंका

शहर के बाजार और मुख्य सड़कों पर आवारा पशुओं के कारण आए दिन जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति बन रही है। अचानक पशुओं के सड़क पर आ जाने से वाहन चालकों को तेज ब्रेक लगाने पड़ते हैं, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। व्यापारियों का कहना है कि इससे ग्राहकों की आवाजाही पर भी असर पड़ रहा है।

Munger stray cattle drive: मेयर ने दी सख्त चेतावनी

नगर निगम की मेयर कुमकुम देवी ने बताया कि अभियान से पहले माईकिंग कर लोगों को जानकारी दी जा रही है। इसके बावजूद यदि पशु सड़कों पर पाए गए तो उन्हें जब्त कर गौशाला में रखा जाएगा और छुड़ाने पर जुर्माना वसूला जाएगा।

नगर निगम के इस कदम से शहरवासियों ने राहत की उम्मीद जताई है और प्रशासन से सख्ती से कार्रवाई की मांग की है।

यह खबर भी पढ़ें: Kanker Ration Shop Irregularity: राशन दुकान से 70 क्विंटल चावल गायब, ग्रामीणों ने लगाया गड़बड़ी का आरोप

Bhadohi Name Change: भदोही फिर बनेगा संत रविदास नगर, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

Report: Vandna Rawat Bhadohi Name Change उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

Moradabad News: पार्षद पति सद्दाम की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी, फांसी के फंदे पर मिला शव

Moradabad News मुरादाबाद के जयंतीपुर स्थित मियां कॉलोनी में पार्षद पति सद्दाम…