,

Horoscope: 10-01-2026

Horoscope

Edit by: Priyanshi Soni

Horoscope: आज का राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आपका दिन

१. मेष राशि : आज का राशिफल
आज कार्यक्षेत्र में उन्नति के संकेत मिल रहे हैं, हालांकि कुछ लोग आपके काम में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। पुराने ऋण से राहत मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, अन्यथा खर्च बढ़ सकता है। संतान की पढ़ाई को लेकर चिंता हो सकती है। संपत्ति खरीदने का विचार मन में आएगा।

२. वृष राशि : आज का राशिफल
भाग्य आज आपका साथ देगा। व्यापार में नई योजनाओं की शुरुआत लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी को प्रसन्न करने का अवसर मिलेगा। मेहनत अधिक रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन परिवार में मतभेद करा सकता है। किसी भी निर्णय में जल्दबाजी से बचें।

३. मिथुन राशि : आज का राशिफल
आज आप कुछ अलग और खास करने की क्षमता रखेंगे। बिजली से जुड़े उपकरणों का प्रयोग सावधानी से करें। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, लेकिन काम का दबाव थकान दे सकता है। संतान को नौकरी से जुड़े कारणों से यात्रा करनी पड़ सकती है। अनावश्यक मामलों में दखल न दें।

४. कर्क राशि : आज का राशिफल
आज सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा। पारिवारिक व्यवसाय में चल रही गलतफहमियां समाप्त होंगी। यात्रा की योजना बने तो सामान की सुरक्षा स्वयं करें। किसी दूर के रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है।

५. सिंह राशि : आज का राशिफल
दिन सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। यात्रा से पहले माता-पिता की सलाह अवश्य लें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है, जिससे खर्च बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

६. कन्या राशि : आज का राशिफल
कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। भाई-बहनों से जरूरी चर्चा होगी। पैतृक संपत्ति से जुड़ा पुराना विवाद सुलझ सकता है। घूमने-फिरने के दौरान उपयोगी जानकारी मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों की बातों को गंभीरता से लें।

७. तुला राशि : आज का राशिफल
आज धैर्य और संयम से काम लेना आवश्यक है। मानसिक उलझन बनी रह सकती है। यदि कोई जिम्मेदारी मिले तो उसे पूरी निष्ठा से निभाएं। वादे सोच-समझकर करें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। कुछ लोगों से दूरी बनाकर रखना आपके हित में रहेगा।

८. वृश्चिक राशि : आज का राशिफल
आज आपको परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। खान-पान का आनंद मिलेगा और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करें।

९. धनु राशि : आज का राशिफल
दिन आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी परिवर्तन के प्रयास सफल हो सकते हैं। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। खर्च और आमदनी में संतुलन रखें। परिवार के वरिष्ठों की सलाह लाभकारी होगी। आंखों का ध्यान रखें।

१०. मकर राशि : आज का राशिफल
आज प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी। नए प्रयास सफल रहेंगे। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। उन्नति में आ रही रुकावटें दूर होंगी। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी के बहकावे में आकर जोखिम न लें। सरकारी कामों में व्यस्तता रहेगी।

११. कुंभ राशि : आज का राशिफल
दिन सकारात्मक परिणाम देगा। नई जिम्मेदारी मिलने से दबाव महसूस हो सकता है। संतान के साथ घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। अटकी हुई डील पूरी हो सकती है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। संपत्ति प्राप्ति के योग हैं।

१२. मीन राशि : आज का राशिफल
धार्मिक और पुण्य कार्यों से मान-सम्मान मिलेगा। पिता से सलाह लेना लाभकारी रहेगा। कुछ बातों को लेकर मन असमंजस में रह सकता है। पारिवारिक मुद्दों का समाधान जीवनसाथी के साथ मिलकर करेंगे। नई वस्तुओं की खरीदारी संभव है। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है।

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…