BY
Yoganand Shrivastava
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Ghaziabad उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक दुकान पर तंदूर बनाते समय थूकने का मामला सामने आया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें युवक को तंदूर बनाते हुए हर तंदूर पर थूकते हुए देखा जा सकता है। वीडियो देखने के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा और आक्रोश फैल गया।

पुलिस ने तुरंत लिया संज्ञान
Ghaziabad मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र की वर्धमान चौकी ने 8 जनवरी को वीडियो को संज्ञान में लिया। प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि दुकान पर काम करने वाले युवक द्वारा तंदूर बनाने के दौरान ऐसा किया जा रहा था।

आरोपी जावेद अंसारी को गिरफ्तार
Ghaziabad पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जावेद अंसारी को हिरासत में लिया और उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं
Ghaziabad यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार खाने के आइटम्स, तंदूर और फलों पर थूकने के वीडियो वायरल हुए हैं। ऐसी घटनाएं लोगों की घिनौनी मानसिकता को उजागर करती हैं। पुलिस इन मामलों में सतर्क है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती रही है।





