,

Bijnor 9 January :प्रेम प्रसंग में बाधा बनी पत्नी को जहर देकर मारने की कोशिश, जिला अस्पताल में भर्ती

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bijnor

Report: Ravindra kumar

Bijnor :प्रेम प्रसंग में बाधा बनी पत्नी को जहर देकर मारने की कोशिश, जिला अस्पताल में भर्ती जनपद बिजनौर के बिजनौर शहर स्थित खतियान मोहल्ले की कांशीराम कॉलोनी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने कथित प्रेम संबंध के चलते अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने के इरादे से उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया। गंभीर हालत में पीड़िता को बुधवार रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया।

होश में आने पर पीड़िता ने बताई पूरी साजिश
Bijnor जिला अस्पताल में तैनात ईएमओ चिकित्सक डॉ. मो. सुहैल के अनुसार पीड़िता गुड़िया को जरूरी दवाइयां देकर निगरानी में रखा गया है। होश में आने के बाद गुड़िया ने बताया कि उसका पति शारिक, कॉलोनी में ही रहने वाली एक महिला के साथ प्रेम संबंध में है और उससे विवाह करना चाहता है। पीड़िता के अनुसार, इसी उद्देश्य से पति ने साजिश के तहत उसे जहरीला भोजन खिलाया, जिसमें उसकी ननद की भी भूमिका बताई जा रही है। जहरीला खाना खाने के बाद गुड़िया की अचानक तबीयत बिगड़ गई।

पुलिस और प्रशासन ने दर्ज किए बयान, जांच शुरू
Bijnor घटना के बाद आसपास के लोगों ने पीड़िता को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया और उसके परिजनों को सूचना दी। मामले की जानकारी मिलने पर शहर कोतवाली क्षेत्र की सिविल लाइन चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। देर रात एसडीएम सदर भी अस्पताल पहुंचे और पीड़िता के बयान दर्ज किए। पीड़िता के परिजनों की ओर से शहर कोतवाली थाने में तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read This: Lucknow news 9 january:संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप, सपा का भाजपा पर सीधा हमला

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल