Horoscope: 09-01-2026

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Horoscope

Edit by: Priyanshi Soni

Horoscope: आज का राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आपका दिन

1. मेष राशि
स्वभाव: उत्साहपूर्ण
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचें। यदि परिवार में कोई आपसे नाराज है, तो उसे मनाने का प्रयास सफल हो सकता है। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर दौड़भाग करनी पड़ सकती है। अपने कार्य दूसरों के भरोसे छोड़ना नुकसानदायक हो सकता है। दिनचर्या सुधारने की दिशा में आप सक्रिय रहेंगे। पुराने कर्ज से राहत मिलने के योग हैं।

2. वृषभ राशि
स्वभाव: धैर्यशील
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: नीला

आज सतर्कता जरूरी है। किसी से लिया हुआ वाहन चलाने से बचें, दुर्घटना की आशंका है। दूर रह रहे किसी अपने की याद मन को व्याकुल कर सकती है। परिश्रम का उचित फल मिलेगा और कार्यक्षमता में सुधार होगा। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय बाद में परेशानी दे सकता है।

3. मिथुन राशि
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा

आज प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेगा। संतान किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकती है। कानूनी मामलों में अतिरिक्त सावधानी रखें। घर के वरिष्ठ सदस्य से किसी जरूरी विषय पर चर्चा संभव है। जिम्मेदारियों से बचने की बजाय उन्हें स्वयं निभाएं। कार्यों से संतोष मिलेगा और सम्मान प्राप्ति के योग हैं।

4. कर्क राशि
स्वभाव: भावनात्मक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद

दिन मिला-जुला रहेगा। अपनी क्षमता के अनुसार ही कार्य करें और आसपास के लोगों पर अंधविश्वास न करें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी से जुड़े कामों में बाहर जाना पड़ सकता है।

5. सिंह राशि
स्वभाव: आत्मविश्वास से भरपूर
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: पीला

आय और खर्च में संतुलन बनाकर चलें। अनावश्यक खर्च भविष्य में परेशानी खड़ी कर सकता है। स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा, लेकिन पिता की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। दूसरों की बातों में आकर निर्णय लेने से बचें।

6. कन्या राशि
स्वभाव: परिश्रमी
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा

नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी और सहयोगियों का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर संतुष्टि का अनुभव करेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। संपत्ति से जुड़े मामले में ऋण मिलने की संभावना है। पारिवारिक मतभेद बातचीत से सुलझ सकते हैं।

7. तुला राशि
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: आसमानी

छोटे लाभ के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन दिखावे से दूर रहें। बातचीत में संयम रखें। घर के बड़े सदस्य से सलाह लाभदायक रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण न रखने से बने काम बिगड़ सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की बात मन को आहत कर सकती है।

8. वृश्चिक राशि
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल

नया मकान या संपत्ति लेने का विचार आगे बढ़ सकता है। कुछ अनिवार्य खर्च सामने आएंगे। सरकारी कार्यों को पूरा करने का प्रयास सफल हो सकता है। काम का बोझ बढ़ने से मानसिक थकान हो सकती है। वाहन या घर खरीदने के लिए ऋण आवेदन संभव है।

9. धनु राशि
स्वभाव: उदार
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: स्लेटी

आज सफलता आपके कदम चूमेगी। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को रोजगार का नया अवसर मिल सकता है। घर में मेहमानों का आगमन रहेगा। दान-पुण्य में रुचि बढ़ेगी। घरेलू जरूरतों को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।

10. मकर राशि
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: हरा

नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने का अवसर मिलेगा। पिता की सलाह पर सोच-समझकर अमल करें। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। घर में नए सदस्य का आगमन हो सकता है।

11. कुंभ राशि
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला

परिश्रम और बुद्धिमत्ता से आप सबको प्रभावित करेंगे। कार्यक्षेत्र में टीम के साथ काम करने से लाभ होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आय में सुधार होगा। माता के पुराने रोग को लेकर सावधानी रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना होगा।

12. मीन राशि
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: आसमानी

आज धन से जुड़े बड़े जोखिम से बचें। आसपास के लोगों से तालमेल अच्छा रहेगा। सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को नई पहचान मिल सकती है। नए घर से संबंधित कार्य आरंभ हो सकता है। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार करें। परिवार को समय दें और बेवजह दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। शुभ समाचार मिलने के योग हैं।

यह खबर भी पढ़ें: M.P: Top 10 News

Murder Investigation: नियामतपुर से लापता अधेड़ का शव बरामद, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

Murder Investigation: भागलपुर जिले के नाथनगर चौकी नियामतपुर क्षेत्र से लापता एक

District Hospital : कांकेर जिला अस्पताल में ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, 10 दिन में शुरू होगी MRI मशीन

रिपोर्ट: प्रशांत जोशी District Hospital : नवनिर्मित ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, कमियों

Bhagalpur : 22 साल से फरार रेप का आरोपी पुलिस की रडार पर; महाराष्ट्र पुलिस ने शाहपुर में की छापेमारी

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur महाराष्ट्र के नागपुर से आई पुलिस टीम

Haldwani: पिज़्ज़ा आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की रेड, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Report by: Deepak Adhikari Haldwani: हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी

Sachin Tendulkar : दंतेवाड़ा में खेल क्रांति की शुरुआत, सचिन तेंदुलकर के दौरे से बढ़ा उत्साह

Sachin Tendulkar : छिंदनार में ऐतिहासिक दौरा, खेल सुविधाओं का होगा विस्तार