Gwalior Bull Ride: बाइक नहीं मिली तो सांड ही बना सवारी, नशे में युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gwalior Bull Ride

Gwalior Bull Ride: ग्वालियर में नशे की हद पार करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। थाटीपुर थाना क्षेत्र के कुम्हारपुरा इलाके में एक युवक ने नशे की हालत में सांड को ही अपनी सवारी बना लिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Gwalior Bull Ride: सड़क पर सांड को रोककर किए पैर स्पर्श

Gwalior Bull Ride

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक सड़क पर घूम रहे सांड को रोकता है। पहले वह सांड के पैर छूता है, फिर उसके सींग पकड़कर माथा टेकता है। कुछ देर तक सांड भी युवक के इशारों पर शांत खड़ा नजर आता है, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं।

Gwalior Bull Ride: नशे में खुद को राजा समझने लगा युवक

Gwalior Bull Ride

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना देसी कलारी के पास की है। युवक ने पहले जमकर शराब पी थी और इसके बाद खुद को राजा समझने लगा। राह चलते लोगों को वह अपनी प्रजा मानकर आदेश देता नजर आया।

Gwalior Bull Ride: सांड को बताया ‘घोड़ा चेतक’, पीठ पर बैठकर सिगरेट पी

हद तो तब हो गई जब युवक ने सांड को अपना ‘घोड़ा चेतक’ बताते हुए उसकी पीठ पर सवारी कर ली। इतना ही नहीं, वह सांड की पीठ पर बैठकर शान से सिगरेट जलाकर धूम्रपान करता भी दिखाई दिया।

Gwalior Bull Ride: दिनेश बताया जा रहा नाम, VIDEO हुआ वायरल

जानकारी के अनुसार युवक का नाम दिनेश है और वह कुम्हारपुरा इलाके का ही रहने वाला है। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

Firozabad: महिला आरक्षण पर विपक्ष घेरा, डॉ. बबीता चौहान ने की ‘पुरुष आयोग’ के गठन की वकालत

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद में आयोजित 'महिला जन आक्रोश अभियान'

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime