Cobra in Korba: आधी रात घर में घुसा 5 फीट लंबा किंग कोबरा, स्नेकमैन ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Cobra in Korba

रिपोर्ट- उमेश डहरिया

Cobra in Korba: कोरबा जिले के कनकेश्वर धाम क्षेत्र अंतर्गत कनकी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के अंदर करीब 5 फीट लंबा भारतीय नाग (इंडियन कोबरा) दिखाई दिया। सांप घर के भीतर दो कुर्सियों के बीच बैठा हुआ था, जिससे परिवार दहशत में आ गया।

Cobra in Korba: कोबरा से घर में मची दहशत

Cobra in Korba: घटना उस वक्त की है, जब घर के सदस्य सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें घर के अंदर कुछ हलचल महसूस हुई। ध्यान से देखने पर सामने कोबरा नजर आया। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य तुरंत घर से बाहर निकल आए और आसपास के लोगों को सूचना दी। हालांकि सांप को देखकर कोई भी व्यक्ति अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

Cobra in Korba:

Cobra in Korba: कुछ ही देर में कोबरा घर के कमरे में रखी दो कुर्सियों के बीच जाकर बैठ गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव के एक युवक ने वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम नोवा नेचर के जितेंद्र सारथी को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी ने थोड़ी देर में मौके पर पहुंचने की बात कही।

Cobra in Korba:

Cobra in Korba: वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम ने थैले में बंद किया कोबरा

Cobra in Korba: कुछ समय बाद जितेंद्र सारथी अपनी टीम के सदस्य सिद्धांत जैन के साथ कनकी गांव पहुंचे। दोनों ने पूरी सावधानी और पेशेवर तरीके से कमरे के अंदर बैठे भारतीय नाग को सुरक्षित बाहर निकाला और उसे थैले में रखा। रेस्क्यू के बाद घरवालों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Cobra in Korba: रेस्क्यू कार्य के सफल होने पर ग्रामीणों ने वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम का आभार जताया। बाद में सांप को सुरक्षित रूप से उसके प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया गया।

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी