,

Bokaro municipal election: निकाय चुनाव को लेकर सियासत तेज, दलीय बनाम गैर-दलीय चुनाव पर आमने-सामने भाजपा-कांग्रेस

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bokaro municipal election

Report by: Sanjeev Kumar, Edit by: Priyanshi Soni

Bokaro municipal election: राज्य में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। 8 जनवरी को प्रदेश और जिला स्तर पर चुनावी तैयारियों को लेकर अहम बैठकें प्रस्तावित हैं, लेकिन इससे पहले ही निकाय चुनाव को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। भाजपा ने नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर और ईवीएम से कराने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

Bokaro municipal election: कांग्रेस का पलटवार, ‘एक साल बाद जागी भाजपा’

भाजपा के रुख पर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा समय पर अपनी बातें नहीं रखती। जब सरकार एक साल पहले निकाय चुनाव को लेकर निर्णय लेती है, तब भाजपा चुप रहती है और अब जागकर कोर्ट-कचहरी के जरिए चुनाव रोकने की राजनीति कर रही है।

Bokaro municipal election: भाजपा का पक्ष: दलीय आधार पर हो चुनाव

भाजपा नेता और पूर्व मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि सरकार गैर-दलीय आधार पर और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की बात कर रही है, जबकि भाजपा चाहती है कि चुनाव दलीय आधार पर हों ताकि जीतने वाले प्रतिनिधि अपनी पार्टी के प्रति जवाबदेह और वफादार रहें। उन्होंने निष्पक्ष चुनाव की बात भी कही।

Bokaro municipal election

Bokaro municipal election: ‘पंचायत की तरह नगर निकाय में भी स्वतंत्र चुनाव’

राजेश ठाकुर ने कहा कि जैसे पंचायत चुनाव में लोग स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ते हैं, वैसे ही नगर निकाय चुनाव भी गैर-दलीय आधार पर होने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नगर निकाय चुनाव को बार-बार कोर्ट में ले जाकर रोकने का काम करती है और अब राजनीतिक दबाव बनाकर माहौल खराब कर रही है।

Bokaro municipal election: ‘नगर निकाय में भाजपा का जनाधार खत्म’

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि नगर निकाय क्षेत्रों में भाजपा का जनाधार कमजोर हो चुका है, इसी वजह से वह चुनाव प्रक्रिया को लेकर विवाद खड़ा कर रही है।

यह खबर भी पढ़ें: Terror plot foiled before New Year: नए साल पर आतंकी हमले की साजिश नाकाम, FBI ने 18 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार

Firozabad FIR: गांधी पार्क चौराहे पर मारपीट का मामला, शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad FIR थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी पार्क

Datia Flood: पहुँज नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबा पुल, यूपी-एमपी का संपर्क टूटा

Datia Flood : दतिया जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद

दिल्ली छोड़ने की तैयारी में Rishabh Pant? आधी रात CM धामी से कर दी खास अपील

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में

रणबीर-यश की ‘Ramayana’ पर आया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस

Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही ‘रामायण’ इस समय