Terror plot foiled before New Year: नए साल पर आतंकी हमले की साजिश नाकाम, FBI ने 18 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Terror plot foiled before New Year

Edit by: Priyanshi Soni

Terror plot foiled before New Year: अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने नॉर्थ कैरोलिना के मिंट हिल इलाके में नए साल के मौके पर एक ग्रॉसरी स्टोर और रेस्तरां को निशाना बनाने की साजिश को विफल कर दिया है। इस मामले में 18 वर्षीय क्रिश्चियन स्टर्डिवेंट को गिरफ्तार किया गया है।

Terror plot foiled before New Year: ISIS से प्रेरित था आरोपी

FBI के मुताबिक, स्टर्डिवेंट आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) से प्रेरित था। वह मिंट हिल का निवासी है और एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट में काम करता था। जांच में सामने आया कि वह करीब एक साल से हमले की योजना बना रहा था।

Terror plot foiled before New Year: सोशल मीडिया पर हिंसा का समर्थन

जांच एजेंसियों ने बताया कि दिसंबर 2025 में स्टर्डिवेंट ने सोशल मीडिया पर ISIS के समर्थन में कई पोस्ट किए थे, जिनमें हिंसा को बढ़ावा देने वाली सामग्री शामिल थी। उसकी पहचान एक ऐसे अकाउंट से हुई जिसका नाम ISIS के पूर्व सरगना अबू बकर अल-बगदादी से जुड़ा हुआ था।

Terror plot foiled before New Year

Terror plot foiled before New Year: अंडरकवर एजेंटों से संपर्क, स्टिंग ऑपरेशन सफल

स्टर्डिवेंट दो अंडरकवर एजेंटों के संपर्क में था, जिन्हें वह ISIS से जुड़ा मानता था। उसने उनसे हमले की योजना साझा की और हथियारों की तस्वीरें भी भेजीं। इसी आधार पर FBI ने स्टिंग ऑपरेशन चलाया और समय रहते कार्रवाई की।

घर से आपत्तिजनक दस्तावेज और हथियार बरामद

29 दिसंबर को की गई तलाशी के दौरान उसके घर से “New Years Attack 2026” शीर्षक वाला एक हस्तलिखित दस्तावेज मिला, जिसमें हमले से जुड़ी योजनाएं और जरूरी सामान की सूची दर्ज थी। इसके अलावा उसके पास से हथौड़े और चाकू भी बरामद किए गए।

जनता कभी खतरे में नहीं थी: FBI

FBI अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि एजेंट लगातार उसकी निगरानी कर रहे थे और जनता कभी खतरे में नहीं थी। जैसे ही आरोपी किसी भी तरह की कार्रवाई की ओर बढ़ता, उसे तुरंत गिरफ्तार करने की योजना थी।

पहले भी FBI के रडार पर था आरोपी

FBI के अनुसार, स्टर्डिवेंट जनवरी 2022 से ही जांच एजेंसियों के रडार पर था। उस समय वह नाबालिग था और उसने विदेश में एक ISIS समर्थक से संपर्क किया था।

अदालत में पेशी, 20 साल तक की सजा संभव

स्टर्डिवेंट को 31 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया और शुक्रवार को संघीय अदालत में पेश किया गया। मामले की अगली सुनवाई 7 जनवरी को होगी। दोषी पाए जाने पर उसे अधिकतम 20 साल की सजा हो सकती है।

यह खबर भी पढ़ें: Supermoon 2026: आज रात दिखेगा सबसे बड़ा और चमकीला वुल्फ सुपरमून, जानें कब और कैसे देख सकेंगे

Raipur : खरोरा का सनसनीखेज मामला, पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या

Raipur : रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय किशोर

Chhattisgarh : नादिया में होली महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कबीर मठ को दी लाखों की सौगात

रिपोर्टर : अभिलाष देवांगन Chhattisgarh : राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विकासखंड के

RAIPUR NEWS : कांग्रेस पार्टी की पूर्व उम्मीदवार दीप्ति दुबे ने भाजपा पर किए वादाखिलाफी के आरोप

रिपोर्टर:प्रविंस मनहर RAIPUR NEWS : नगर निगम महापौर चुनाव में कांग्रेस की

Madhya Pradesh : प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार 'आत्मनिर्भर

Chhattisgarh : रायगढ़ में घरघोड़ा–कुडुमकेला मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो चालक जिंदा जलकर मौत

Chhattisgarh : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा और कुडुमकेला के बीच कुरकुट नाला

Supaul : राजेंद्र प्रसाद यादव की हैट्रिक, लगातार तीसरी बार निर्विरोध चुने गए जदयू जिलाध्यक्ष

रिपोर्ट: अजीत ठाकुर Supaul : जिला मुख्यालय स्थित शहनाई रिजॉर्ट में रविवार

Pakhanzur Police : पखांजूर पुलिस ने होली के मौके पर कड़ा एक्शन लिया

Pakhanzur Pohttps://en.wikipedia.org/wiki/Chhattisgarhlice : शराब पीकर वाहन चलाने वाले 7 चालकों पर भारी

Andhra Pradesh: पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 21 मजदूरों की मौत, कई घायल

Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले से एक दिल दहला देने

Pilibhit पूरनपुर सब्जी मंडी में भारी बवाल: AIMIM जिलाध्यक्ष के साथ सरेआम मारपीट, वीडियो वायरल

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit पीलीभीत जिले के पूरनपुर कस्बा स्थित सब्जी मंडी

RAIPUR : नागपुर दौरे से लौटे डिप्टी सीएम के कई अहम ऐलान

RAIPUR : NH-30 के अधूरे हिस्से को मिली फोर लेन की हरी

Lucknow : संवेदना और सुशासन का संगम: बच्चों के ‘अभिभावक’ बने मुख्यमंत्री योगी

Report: Vandna Rawat Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहचान

Naxal Surrender: महासमुंद में 15 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Naxal Surrender: महासमुंद जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां 15

Illegal Arms Arrest: रायपुर में पिस्टल लेकर धमकाने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Illegal Arms Arrest: राजधानी रायपुर में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ

Vrindavan Spiritual Event: वृंदावन–मथुरा में जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि नंद गिरी जी का भव्य स्वागत

Vrindavan Spiritual Event: वृंदावन और मथुरा में जगद्गुरु पूज्य स्वामी चक्रपाणि नंद

Raipur Car Accident: रायपुर में तेज रफ्तार कार बिजली खंभे से टकराई

Raipur Car Accident: राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को