,

Tirupati Temple Incident: मंदिर पर चढ़ा व्यक्ति, बोला – “शराब दो तभी उतरूंगा”-मंदिर में 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Tirupati Temple Incident

Tirupati Temple Incident: आंध्र प्रदेश के तिरुपति शहर में सोमवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति गोविंदराजस्वामी मंदिर के ऊपर चढ़ गया और हंगामा करने लगा। नशे की हालत में मौजूद इस व्यक्ति ने नीचे उतरने की शर्त के तौर पर शराब की मांग कर दी। मंदिर परिसर में मौजूद सुरक्षा कर्मी और पुलिस उसे नीचे उतारने में काफी देर तक असफल रहे।

Tirupati Temple Incident:तेलंगाना का रहने वाला है आरोपी


पुलिस के मुताबिक, व्यक्ति की पहचान तेलंगाना के निजामाबाद जिले के निवासी कुट्टाडी तिरुपति (45) के रूप में हुई है। वह दर्शन समाप्त होने के बाद सुरक्षा गार्ड्स को चकमा देकर मंदिर परिसर में दाखिल हुआ और दीवार के सहारे चढ़ते हुए गोपुरम तक पहुंच गया।

Tirupati Temple Incident

कलश चुराने की भी कोशिश
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, व्यक्ति मंदिर के गोपुरम पर रखे कलश को हटाने की कोशिश भी कर रहा था। इस दौरान उसने नीचे उतरने से इनकार कर दिया और कहा कि जब तक उसे शराब नहीं दी जाएगी, वह नीचे नहीं आएगा।

Tirupati Temple Incident: शराब देने के बाद उतरा, तुरंत गिरफ्तार

करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए उसे शराब उपलब्ध कराई। इसके बाद वह नीचे उतरा, जहां उसे तुरंत हिरासत में लेकर तिरुपति ईस्ट थाने ले जाया गया।

मीडिया से बोला- पूरी बोतल नहीं, बस थोड़ी चाहिए थी
नीचे उतरने के बाद जब मीडिया ने उससे शराब की मांग को लेकर सवाल किया तो उसने कहा कि वह पूरी बोतल नहीं, सिर्फ थोड़ी मात्रा चाहता था। इसके बाद पुलिस ने बिना देर किए उसे थाने भेज दिया।

यह खबर भी पढ़ें: Manali Snowfall: पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर, VIDEO में देखें नजारा

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है।