MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य शासन के वर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन, ‘समृद्ध किसान–समृद्ध प्रदेश’ थीम पर आधारित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MP News cm-yadav-2026-state-calendar-launch

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास में राज्य शासन के वर्ष 2026 के शासकीय कैलेंडर का विमोचन किया। किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत जारी यह कैलेंडर ‘समृद्ध किसान–समृद्ध प्रदेश’ की थीम पर आधारित है, जिसमें प्रदेश के किसानों, कृषि आधारित विकास और सरकार की प्राथमिकताओं को प्रमुखता से दर्शाया गया है।

MP News: 2026 की शासकीय डायरी, शीट और नोटबुक का भी विमोचन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2026 की शासकीय डायरी, शीट और नोटबुक का भी विमोचन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैलेंडर की विषय-वस्तु और आकल्पन की सराहना करते हुए कहा कि इसका स्वरूप न केवल आकर्षक है, बल्कि प्रदेश की विकास यात्रा और किसान कल्याण की दिशा को भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करता है।

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शासकीय डायरी का मुद्रित स्वरूप अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रदेशवासियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। इसमें दैनिक कार्यों के साथ-साथ महत्वपूर्ण जानकारियां और शासकीय निर्देश शामिल हैं, जो प्रशासनिक कार्यों को सुगम बनाएंगे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि ‘समृद्ध किसान–समृद्ध प्रदेश’ का संकल्प राज्य सरकार की नीतियों और योजनाओं का मूल आधार है, और वर्ष 2026 का कैलेंडर इसी संकल्प को प्रतिबिंबित करता है।

MP News: MP Govt. Diary” नामक डिजिटल ऐप के रूप में भी उपलब्ध

मध्य प्रदेश सरकार का कैलेंडर और डायरी अब मुख्य रूप से “MP Govt. Diary” नामक डिजिटल ऐप के रूप में भी उपलब्ध है, जिसे MAP_IT (मैप आईटी) द्वारा विकसित किया गया है; यह ऐप आधिकारिक सरकारी छुट्टियों, महत्वपूर्ण अधिकारियों के संपर्क विवरण (MP, MLA, Judiciary, जिला स्तर के अधिकारी) और डिजिटल नोट्स लेने की सुविधा प्रदान करता है, जिससे नागरिकों को सरकारी कामकाज और छुट्टियों की जानकारी आसानी से मिल जाती है।

यह खबर भी पढ़ें: Navgrah Shakti Peeth Dabra: एशिया की सबसे बड़ी शक्ति पीठ का भव्य निर्माण पूरा, जोर-शोर से चल रही उद्घाटन की तैयारियाँ

Power Outage Mahasamund: महासमुंद में बिजली व्यवस्था पर उठे सवाल, 40 घंटे से अंधेरे में डूबा माधोपाली गांव

Power Outage Mahasamund: महासमुंद जिले में मानसून पूर्व बिजली विभाग की तैयारियों