,

MP में कड़ाके की ठंड का कहर: पारा 3.8 डिग्री तक गिरा, 287 की रफ्तार से चली जेट स्ट्रीम

MP

MP में इन दिनों घना कोहरा, शीतलहर और तेज ठंड लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे पहुंच गया है, जबकि दिन का तापमान भी 20 डिग्री से कम दर्ज किया जा रहा है। ठंड का असर प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में देखा जा रहा है।

MP: शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा इलाका

प्रदेश में सबसे कम तापमान शहडोल जिले के कल्याणपुर में रिकॉर्ड किया गया, जहां रात का पारा 3.8 डिग्री तक गिर गया। पचमढ़ी, शाजापुर, रायसेन समेत कई जिलों में ओस की बूंदें जम गईं, जिससे ठंड और ज्यादा बढ़ गई।

ग्वालियर, छतरपुर और टीकमगढ़ में घना कोहरा

सोमवार सुबह ग्वालियर, छतरपुर और टीकमगढ़ में घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता कम होने के कारण सड़क पर वाहन रेंगते नजर आए और आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

287 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जेट स्ट्रीम

मौसम विभाग के अनुसार ऊपरी वायुमंडल में जेट स्ट्रीम की रफ्तार 287 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई है। इसी कारण दिन-रात सर्द हवाएं चल रही हैं और प्रदेश के कई शहर ठिठुर रहे हैं। भोपाल, राजगढ़, इंदौर और शहडोल में शीतलहर का असर दर्ज किया गया।

कई जिलों में कोहरे और शीतलहर का असर

ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, भोपाल, शाजापुर, रायसेन और विदिशा में कोहरे का असर बना रहा। ठंड के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

यह खबर भी पढ़ें: Gwalior: नो एंट्री में घुसे ट्रक ने ली जोमैटो डिलीवरी बॉय की जान, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया चक्का जाम

ट्रेनों की रफ्तार थमी, यात्री परेशान

कोहरे की वजह से दिल्ली से मध्यप्रदेश आने वाली कई ट्रेनें 4 से 5 घंटे तक देरी से चल रही हैं। भोपाल, इंदौर और उज्जैन जाने वाले यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है।

31 दिसंबर से स्कूलों में विंटर वेकेशन

तेज ठंड को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक विंटर वेकेशन के आदेश जारी किए हैं। इस दौरान प्रदेश भर में यूकेजी से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

अभी जारी रहेगा ठंड का असर

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी ठंड और कोहरे से राहत के आसार नहीं हैं। लोगों को सावधानी बरतने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…

सऊदी अरब के Riyadh Airport पर फिर हमला, भारतीय समेत 13 की मौत; हूतियों की चेतावनी से बढ़ा तनाव

Riyadh Airport: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट…

Trump प्रशासन को बड़ा झटका, टैक्सपेयर्स के पैसों से चल रहे टीवी विज्ञापनों पर कोर्ट ने लगाई रोक

Trump : अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को सरकारी विज्ञापन…

दादी के निधन पर Abhijeet Dipke ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप, माता-पिता ने भी उठाए सवाल

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और दिल्ली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. कोरबा में अस्पताल में मोबाइल…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच…